bhagalpur news. जान जोखिम में डाल कर विद्यार्थी कर रहे क्लास

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. जान जोखिम में डाल कर विद्यार्थी कर रहे क्लास

टीएमबीयू के पीजी आंबेडकर विभाग के जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल कर छात्र-छात्राएं क्लास करने को मजबूर है

विज्ञापन

टीएमबीयू के पीजी आंबेडकर विभाग के जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल कर छात्र-छात्राएं क्लास करने को मजबूर है. विद्यार्थियों में किसी अनहोनी को लेकर भय का माहौल बना है. इस बाबत छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने विवि प्रशासन को आवेदन दिया है. संगठन के जिलाध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने आरोप लगाया कि कई वर्षों से विभाग की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन, संबंधित अधिकारी और तकनीकी विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. जबकि पूर्व में भी प्रशासन के संज्ञान में लाया गया है. इससे न केवल शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है, बल्कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा भी खतरे में है. युवा नगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजा ने कहा कि वर्षों से भवन जर्जर स्थिति में हैं. कहा कि विभाग के भवन का जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो विवि में आंदोलन किया जायेगा. साथ ही पूरे मामले की जानकारी राजभवन को भी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन