भागलपुर में आज तेज हवा और गरज के साथ होगी बारिश
बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज 6 मई को जिले के एक-दो स्थानों पर मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है.
भागलपुर से ललित किशोर की रिपोर्ट Bhagalpur Weather Update. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 6 मई को जिले के एक-दो स्थानों पर मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बताया है कि इस अवधि में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इसके अलावा पूर्वानुमान अवधि के दौरान 15 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना भी जताई गई है, जो मौसम को और प्रभावित कर सकती है. मौसम विभाग ने किसानों के लिए विशेष सलाह भी जारी की है. संभावित बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए खेतों में कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखकर ढकने की सलाह दी गई है, ताकि नुकसान से बचा जा सके. साथ ही खड़ी फसलों में फिलहाल सिंचाई कार्य को रोकने की बात कही गई है, जिससे अतिरिक्त नमी से फसल को नुकसान न पहुंचे. किसानों को मौसम के इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










