bhagalpur news.पांचवां सेमेस्टर शुरू होते ही करना होगा इंटर्नशिप, नहीं तो डिग्री अधूरी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news.पांचवां सेमेस्टर शुरू होते ही करना होगा इंटर्नशिप, नहीं तो डिग्री अधूरी

टीएमबीयू में इंटर्नशिप.

विज्ञापन

—टीएमबीयू ने स्नातक के चार वर्षीय स्नातक कोर्स के लिए जारी की गाइडलाइन

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) ने स्नातक के चार वर्षीय काेर्स के पांचवें सेमेस्टर में अनिवार्य इंटर्नशिप के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है. कुलसचिव प्राे रामाशीष पूर्वे ने सभी काॅलेजाें को गाइडलाइन भेज दिया है. यह उन काॅलेजाें पर भी लागू होगा, जिन्हाेंने इंटर्नशिप के लिए किसी संस्थान से करार कर लिया है या करार की तैयारी कर रहा है. इसमें छात्राें के लिए भी जरूरी निर्देश जारी किये गये हैं.

क्या है इंटर्नशिप की गाइडलाइन

अवधि : इंटर्नशिप कुल 60 से 120 घंटे की होनी चाहिए.क्रेडिट : इस इंटर्नशिप को पूरा करने पर छात्र को चार क्रेडिट प्वाइंट मिलेंगे. ध्यान रहे कि सर्टिफिकेट पर न्यूनतम 60 घंटे की अवधि और ग्रेड अंकित होना अनिवार्य है, तभी क्रेडिट मिलेगा.

समय : यह इंटर्नशिप चौथे सेमेस्टर के बाद (गर्मी की छुट्टियों में) या पांचवें सेमेस्टर के दौरान पूरी करनी होगी.

संस्थान का चयन

: छात्रों को उन्हीं मान्यताप्राप्त संस्थानों में इंटर्नशिप करनी होगी, जिनसे उनके कॉलेज का करार (एमओयू) है. कॉलेज इसके लिए सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता देंगे.

छात्रों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

सभी छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. इसकी जानकारी कॉलेज के एनइपी समन्वयक से मिलेगी. इंटर्नशिप के दौरान 100 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है. संबंधित संस्थान के सभी नियमों का पालन करना होगा. इंटर्नशिप पूरी होने के बाद समापन प्रमाण पत्र (कंपलीशन सर्टिफिकेट) जमा करना होगा, जिसमें ग्रेड और कम से कम 60 घंटे का जिक्र हो. उपस्थिति रिकॉर्ड, कार्य डायरी या लॉग बुक, इंटर्नशिप रिपोर्ट भी जमा करनी होगी. यदि कोई छात्र इंटर्नशिप के विषय या संस्थान में बदलाव करना चाहते हैं, तो उचित कारण बताते हुए कॉलेज के एनइपी समन्वयक से अनुमति लेनी होगी.

…इसलिए तय हुआ एक विवि एक शुल्क

जिन काॅलेजाें ने 16 मार्च से पहले इंटर्नशिप के लिए किसी संस्थान से करार कर लिया है, विवि ने उनकी समीक्षा की. इसमें पाया गया कि करार में एकरूपता नहीं है, जाे एक विवि एक शुल्क के सिद्धांत से अलग है. इस वजह से तय किया गया है कि सभी काॅलेज नि:शुल्क या जीएसटी सहित 500 रुपये की फीस संरचना काे एकीकृत रूप में स्वीकार करें. विवि ने 16 मार्च के बाद के करार काे लेकर भी नियम स्पष्ट कर पालन करने काे कहा है.

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन