Bhagalpur news एसएसपी ने किया तीन थानों का निरीक्षण, लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 12 Feb 2026 1:18 AM

विज्ञापन

भागलपुर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बुधवार को रसलपुर, अमडंडा और सनोखर थाना का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

कहलगांव भागलपुर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बुधवार को रसलपुर, अमडंडा और सनोखर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थानों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण तथा लंबित कांडों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक कर लंबित मामलों की प्रगति की गहन समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में कुछ अनुसंधानकर्ताओं के कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पाये जाने पर उनसे स्पष्टीकरण की मांग की तथा मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए कड़े निर्देश दिये. आगामी पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये. एसएसपी ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने, लंबित वारंट एवं कुर्की के त्वरित निष्पादन तथा क्षेत्र में प्रतिदिन गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया.

अपराध गोष्ठी में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

एसपी नवगछिया प्रेरणा कुमार ने बुधवार की रात पुलिस लाइन नवगछिया में अपराध गोष्ठी की. गोष्ठी में अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी व संबंधित शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में एसपी ने अपराध नियंत्रण, केस डिस्पोजल, मध्य निषेध (शराबबंदी) कानून के अनुपालन तथा वारंट व इश्तिहार के निष्पादन की समीक्षा की. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा गंभीर मामलों में अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. वारंट व कुर्की-जब्ती के मामलों में विशेष अभियान चलाकर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित छापेमारी और निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया. बैठक में त्योहारों होली, रामनवमी व महाशिवरात्रि को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गयी. एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग बढ़ाने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात कही. रात्रि गश्ती, वाहन जांच अभियान एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रखने पर जोर दिया गया. एसपी ने कहा कि आम लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे, इसके लिए पुलिस को सतर्क व सक्रिय रहना आवश्यक है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन