BHAGALPUR : विद्यार्थियों पर पटना में लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठन एसएसएआइ मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेंगे
Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन
पटना में टीआरई-4 के विज्ञापन की मांग को लेकर विद्यार्थियों पर किये गये लाठीचार्ज के विरोध में छात्र राजद संगठन एसएसएआई मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगा.
विज्ञापन
भागलपुर से आरफीन की रिपोर्ट :
पटना में टीआरई-4 के विज्ञापन की मांग को लेकर विद्यार्थियों पर किये गये लाठीचार्ज के विरोध में छात्र राजद संगठन एसएसएआई द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला फूकेंगा. रविवार को दोपहर में टीएमबीयू में प्रवेश करने वाले मुख्य द्वार पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. संगठन के टीएमबीयू अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि बेरोजगार विद्यार्थियों द्वारा शनिवार को पटना की सड़कों पर टीआरई-4 के विज्ञापन निकालने की मांग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन पुलिस द्वारा विद्यार्थियों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया. पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर विद्यार्थियों की पिटाई की. छात्र नेता ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के बदले में पिटाई कर रही है. बिहार के युवा अपनी मांग को लेकर कहां जायेंगे. छात्र नेता लालू यादव ने कहा कि सरकार के इस विरोधी रवैये के खिलाफ संगठन विरोध प्रदर्शन करेगा. मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि छात्र संगठन एसएसएआई सरकार के विरोध में अपना आंदोलन जारी रखेगा. साथ ही सरकार से मांग की है कि टीआरइ-4 के लिए सरकार अविलंब विज्ञापन जारी करे. मांग पूरा नहीं होने पर छात्र संगठन सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










