छह वर्षीया बच्ची की पेट दर्द से मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

छह वर्षीया बच्ची की पेट दर्द से मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
भागलपुर. बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज महेशपुर के सुनील गोस्वामी की छह वर्षीया बेटी राधिका कुमारी की पेट दर्द से मौत हो गयी. बरारी पुलिस ने बच्ची के पिता का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फर्द बयान में सुनील गोस्वामी ने कहा है कि शनिवार रात उनकी बेटी के पेट में अचानक काफी दर्द उठा. उसे वह मिरजानहाट स्थित एक निजी क्लिनिक लेकर चले गये.
इलाज के बाद हालत ठीक होने पर वह लोग बच्ची को लेकर देर रात ही घर लौट आये. देर रात दोबारा बच्ची के पेट में दर्द उठा. देर रात वह लोग बच्ची को कहीं नहीं ले जा पाये. रविवार सुबह पुलिस की गाड़ी पहुंची और बच्ची सहित उन्हें मायागंज अस्पताल लेकर गयी. जहां डाॅक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. प्रशिक्षु अधिकारियों के कहने पर बरारी पुलिस ने परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




