सावन में रेलवे का बड़ा तोहफा, भागलपुर और सुलतानगंज के यात्रियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनों की घोषणा
Shravani Mela Special Train
ईस्टर्न रेलवे ने श्रावणी मेला और सावन की भीड़ को देखते हुए Howrah-Natesar Special और Bhagalpur-Danapur Shravani Mela Special ट्रेन चलाने की घोषणा की है. जानिए टाइमिंग, स्टॉपेज और तारीखें.
Shravani Mela Special Train: सावन और श्रावणी मेला के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए ईस्टर्न रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है. रेलवे ने हावड़ा और नटेसर के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जो भागलपुर, सुलतानगंज और जमालपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी रुकेगी. इसके साथ ही भागलपुर और दानापुर के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी, जिससे कांवरियों और अन्य यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी.
यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब सुलतानगंज से बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और भागलपुर रेल मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव काफी अधिक है.
Howrah-Natesar Special Train कब चलेगी
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 03029 Howrah-Natesar Special 10 अगस्त 2026 से 8 फरवरी 2027 तक हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी. यह ट्रेन रात 10:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:00 बजे नटेसर पहुंचेगी.
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 03030 Natesar-Howrah Special 11 अगस्त 2026 से 9 फरवरी 2027 तक हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी. यह दोपहर 1:55 बजे नटेसर से चलेगी और अगले दिन सुबह 7:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी.
रेलवे ने बताया कि दोनों दिशाओं में कुल 79-79 फेरे लगाए जाएंगे.
भागलपुर, सुलतानगंज और जमालपुर में भी मिलेगा स्टॉपेज
यह स्पेशल ट्रेन ईस्टर्न रेलवे के कई प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. इनमें बांडेल, बर्धमान, बोलपुर शांतिनिकेतन, रामपुरहाट, पाकुर, बरहरवा, साहिबगंज, भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर और अभयपुर शामिल हैं.
इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास और एसी कोच की सुविधा उपलब्ध होगी. रेलवे ने यह भी बताया है कि इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग शुरू होने की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी.
आज से भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल भी शुरू
श्रावणी मेला के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर और दानापुर के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया है.
ट्रेन संख्या 03234 Danapur-Bhagalpur Shravani Mela Special (Unreserved) 8, 9 और 10 अगस्त को दानापुर से दोपहर 3:30 बजे चलेगी और उसी दिन रात 10:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी.
वहीं ट्रेन संख्या 03233 Bhagalpur-Danapur Shravani Mela Special (Unreserved) 9, 10 और 11 अगस्त को भागलपुर से रात 1:00 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 8:00 बजे दानापुर पहुंचेगी.
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सुलतानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर रुकेगी.
Shravani Mela Special Train: श्रावणी मेला यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
सुलतानगंज से देवघर जाने वाले लाखों कांवरियों के लिए यह निर्णय बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भागलपुर, सुलतानगंज और जमालपुर से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलने से भीड़ का दबाव कम होगा और आरक्षण की उपलब्धता बेहतर होने की संभावना है.
विशेष रूप से Howrah-Natesar Special पूर्वी भारत के यात्रियों के लिए एक उपयोगी कनेक्टिविटी विकल्प बन सकती है, जबकि Bhagalpur-Danapur Mela Special स्थानीय और अनारक्षित यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ललित किशोर मिश्र
ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










