ePaper

दुकानदार ने उधार चुकाने को बोला, तो शरीर पर उढ़ेल दी खौलती चाय, घायल चाय दुकानदार अस्पताल में भर्ती

Updated at : 02 Aug 2020 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
दुकानदार ने उधार चुकाने को बोला, तो शरीर पर उढ़ेल दी खौलती चाय, घायल चाय दुकानदार अस्पताल में  भर्ती

भागलपुर. तातारपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक स्थित भागलपुर जंक्शन के पूर्वी गेट के सामने मौजूद एक चाय दुकानदार पर शनिवार रात साढ़े ग्यारह बजे एक ग्राहक ने खौलती हुई चाय उढ़ेल दी. चाय उढ़ेलने वाला व्यक्ति नशे में बताया जा रहा है. इधर, गंभीर रूप से घायल चाय दुकानदार को पुलिस ने इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में देर रात भर्ती कराया.

मनीष ठाकुर स्टेशन चौक पर अपनी चाय की दुकान लगाता है

परबत्ती के नौवा टोली निवासी मनीष ठाकुर स्टेशन चौक पर अपनी चाय की दुकान लगाता है. हर रोज की तरह शनिवार वह अपनी दुकान खोल कर बैठा था. इसी दौरान रात साढ़े ग्यारह बजे हंड़ियापट्टी का रहने वाला युवक मोंटी उसकी दुकान पर आ पहुंचा.

सिगरेट के बकाये पैसे चुकता करने को कहा तो दुकान में चूल्हे पर खौल रही चाय की केतली उठाकर उढ़ेल दी

घायल मनीष ठाकुर ने बताया कि मोंटी नशे की हालत में लग रहा था और उसने सिगरेट मांगी. जिसपर उन्होंने पुरानी सिगरेट के बकाये पैसे चुकता करने को कहा. इस बात पर आगबबूला होकर मोंटी ने दुकान में चूल्हे पर खौल रही चाय की केतली उठाकर मनीष पर उढ़ेल दी. जिससे मनीष झुलस गया. घटना की सूचना पाकर तातारपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची. हालांकि खबर लिखे जाने तक मोंटी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन