Bhagalpur News: टीआर थ्री में सफल 961 शिक्षकों को किया गया स्कूल आवंटित

Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 13 May 2025 1:08 AM

विज्ञापन

टीआर थ्री में जिले के सफल 961 शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिया गया है. उन सभी को 15 से 31 मई के बीच अपने-अपने विद्यालयों में योगदान देना है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

टीआर थ्री में जिले के सफल 961 शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिया गया है. उन सभी को 15 से 31 मई के बीच अपने-अपने विद्यालयों में योगदान देना है. इसे लेकर जिला शिक्षा विभाग ने सभी बीईओ को निर्देश दिया है. जिन शिक्षकों को पहले ही औपबंधिक नियुक्ति पत्र मिल चुका है. उन्हें अब विद्यालय पदस्थापन पत्र व योगदान प्रपत्र दिया जायेगा. जबकि, जिन शिक्षकों को अब तक कोई पत्र नहीं मिला है. उन्हें तीनों दस्तावेज औपबंधिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय पदस्थापन पत्र व योगदान प्रपत्र दिया जायेगा.

उन दस्तावेजों का वितरण मंगलवार से सभी बीआरसी में किया जायेगा. इस बाबत जिला स्थापना शाखा से संबंधित बीईओ को दस्तावेज प्राप्त करने होंगे. शिक्षकों के योगदान के बाद तकनीकी पोर्टल पर भी उनका विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा. इसे लेकर प्रधानाध्यापक को हस्ताक्षरित मूल योगदान प्रपत्र व विद्यालय पदस्थापन पत्र की छायाप्रति स्थापना कार्यालय को जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन