bhagalpur news. स्कूलों के निरीक्षण सहित क्षेत्रवार होगी बैठक

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. स्कूलों के निरीक्षण सहित क्षेत्रवार होगी बैठक

जिले में स्कूल निरीक्षण को लेकर शिक्षा विभाग नयी योजना पर काम कर रही है. अब निरीक्षण स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि क्षेत्रवार बैठक भी होगी

विज्ञापन

जिले में स्कूल निरीक्षण को लेकर शिक्षा विभाग नयी योजना पर काम कर रही है. अब निरीक्षण स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि क्षेत्रवार बैठक भी होगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश के बाद स्कूल निरीक्षण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. अब हर सप्ताह अलग-अलग प्रखंडों में जिला शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एक साथ निरीक्षण पर निकलेंगे. जिन प्रखंड में निरीक्षण किया जायेगा, वहां प्रधानाध्यापकों व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में बैठक भी होगी, ताकि स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था, उपस्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन व अन्य शिक्षा संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर मौके पर ही निष्पादन किया जा सकेगा.

डीडीसी के निरीक्षण को लेकर कर्मियों के बीच रहा हलचल

जिला शिक्षा विभाग कार्यालय का शनिवार को उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह निरीक्षण करने की सूचना पर कर्मियों के बीच हलचल मचा रहा. विभाग को सूचना मिली की डीडीसी निरीक्षण करने के लिए कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं. इस बाबत डीईओ कार्यालय सहित सभी कार्यक्रम पदाधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़े कार्यों के बचे कार्यों का तेजी से निष्पादन करने में जुटे रहे. खराब मौसम के कारण डीडीसी का निरीक्षण रद्द हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन