bhagalpur news. बाईपास सड़क पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से सैलून संचालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. बाईपास सड़क पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से सैलून संचालक की मौत

सड़क दुर्घटना में सैलून संचालक की मौत.

विज्ञापन

– कंझिया गांव का रहने वाला था युवक, वीजे स्कूल के पास हुआ हादसा

बाईपास सड़क पर वीजे स्कूल सचदेवा के पास अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार सैलून संचालक कंझिया निवासी मनीष कुमार ठाकुर (30) की मौत हो गयी है. घटना के बाद मौके से हाइवा चालक हाइवा को भगाने में सफल रहा. घटना के समय मृतक का चचेरा भाई सुजीत कुमार भागलपुर की ओर आ रहा था. जब मनीष पर नजर पड़ी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाइवा के धक्के के बाद युवक असंतुलित हो कर हाइवा के पहिये के नीचे आ गया. घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो जाने की बात कही जा रही थी. चचेरा भाई सुजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि मांछीपुर में मनीष सैलून का संचालन करता था. सोमवार को वह अपने भाई का खाना लेकर गांव से भागलपुर आ रहा था. इसी क्रम में हादसे का शिकार हो गया. परिजनों ने बताया कि मनीष अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों की जिम्मेदारी छोड़ गया है. परिजनों ने बताया कि मनीष काफी मेहनती और मृदुभाषी था. तीन चार साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. बड़ा भाई भागलपुर में सैलून का संचालन करता था और मनीष मांछीपुर में सेलून चलाता था. मनीष की मृत्यु के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं.

इधर, लोदीपुर पुलिस ने मनीष के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. मौके से फरार हुए हाइवा चालक का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है. बाईपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से हाइवा की पहचान कर चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन