Bhagalpur News. साइंस में सादिया व आर्ट्स में अकबर जिला टॉपर

Updated at : 23 Mar 2026 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. साइंस में सादिया व आर्ट्स में अकबर जिला टॉपर

सादिया साइंस व अकबर आर्ट्स में टॉपर.

विज्ञापन

इंटर का परिणाम: करीब 40 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे, 80.37 प्रतिशत रहे सफल

इंटर परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया. इस बार जिले के छात्र-छात्राओं ने तीनों संकाय आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस में शानदार अंक प्राप्त कर जिला का नाम रोशन किया है. साइंस में सादिया खातून ने 464 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी है. जबकि आर्ट्स में अकबर मंसूरी 466 अंक प्राप्त कर टॉपर बने हैं. वहीं, कामर्स संकाय में सुनिधि कुमारी ने 450 प्राप्त कर जिला की टॉपर बनी है.

बता दें कि इस बार जिले से करीब 40 हजार छात्र-छात्राएं इंटर की परीक्षा में शामिल हुए थे.. सबसे ज्यादा 20985 परीक्षार्थी आर्ट्स संकाय में थे. वहीं, विज्ञान संकाय से 18,671 व वाणिज्य में 544 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार जिले का रिजल्ट 80.37 फीसदी रहा है.

सादिया खातून को 464 अंक

मधुसूदन सर्वोदया हाई स्कूल बिहपुर की सादिया खातून ने जिले भर में सबसे अधिक 464 अंक प्राप्त किया है. तीनों संकायों में सबसे से अधिक अंक है. वहीं, राजकीय बालिका इंटर स्कूल भागलपुर की साक्षी व एस हाई स्कूल शोभनाथपुर के शिवम कुमार ने 461 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से सेकेंड टॉपर बने हैं. जबकि राजकीय बालिका इंटर स्कूल की ही सृष्टि को 460 अंक मिले हैं. उन्हें जिला में तीसरा रैंक मिला है.

आर्ट्स संकाय में तीन से जिले में तीन सेकेंड टॉपर

आर्ट्स संकाय में एमएस उस्मानपुर स्कूल खरीक के अकबर मंसूरी 466 अंक प्राप्त कर जिले में पहले स्थान पर रहे. तीन बच्चों को बराबर-बराबर नंबर आने की वजह से तीनों संयुक्त रूप से जिले में दूसरे स्थान पर रहे. इनमें उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पीरपैंती बाजार की छात्रा आरजू खातून, उत्क्रमित एमएस मुखेरिया की बीबी शाहिना व एमएस उस्मानपुर खरीक के मोहम्मद अनायत अंसारी शामिल हैं. तीनों को 460-460 अंक मिले हैं. जबकि उत्क्रमित एमएस मुखेरिया की सोनाली कुमारी 459 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही.

कॉमर्स में सुनिधि कुमारी ने बाजी मारी

कॉमर्स संकाय में मोक्षदा बालिका प्लस टू स्कूल की छात्रा सुनिधि कुमारी ने 450 अंक प्राप्त कर जिला में प्रथम स्थान पर रही. वहीं, सिटी कालेज की तृप्ति राज ने 432 अंक लाकर दूसरा स्थान पर रहे. सूरज देवी मिश्रीलाल महिला एसएस स्कूल मिरजानहाट की स्वाति राज ने 429 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन