ePaper

भागलपुर: ट्रक और कार में टक्कर, सहरसा कृषि कॉलेज के प्राचार्य सहित 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी

Updated at : 09 Sep 2022 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर: ट्रक और कार में टक्कर, सहरसा कृषि कॉलेज के प्राचार्य सहित 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी

भागलपुर में एक कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इसमें सहरसा कृषि कॉलेज के प्राचार्य डॉ उमेश सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

विज्ञापन

भागलपुर. जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. एक कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिनकी इलाज अस्पातल में चल रही है. वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसे देखते हुए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया है.

भागलपुर में जोरदार कार और ट्रक की टक्कर

मामला जिले के विक्रमशिला सेतु अप्रोच रोड का है. बताया जा रहा है कि सहरसा कृषि कॉलेज के प्राचार्य डॉ उमेश सिंह अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे. इस दौरान एक ट्रक ने प्राचार्य की कार में जोरदार टक्कर मार दी. इससे कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायल तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने सिलीगुड़ी रेफर कर दिया है.

सहरसा कृषि कॉलेज के प्राचार्य घायल

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई. वहीं, सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान हो गई है. इस घटना में सहरसा कृषि कॉलेज के प्राचार्य डॉ उमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. साथ ही संतोष कुमार और कार की ड्राइवर भी घायल है. इन सभी की इलाज चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन