Bihar: भागलपुर के नवगछिया स्टेशन से यात्रियों को लेकर आ रही ऑटो की हाइवा से टक्कर, दर्जन भर यात्री जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2022 5:29 PM
भागलपुर के नवगछिया स्टेशन से सवारी भरकर आ रही ऑटो की टक्कर हाइवा से हो गयी. करीब एक दर्जन यात्री इसमें घायल हो गये. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. चार लोगों को रेफर किया गया है.
भागलपुर के नवगछिया में ऑटो और हाइवा की टक्कर में लगभग एक दर्जन यात्री जख्मी हो गये. नवगछिया रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर आ रही ऑटो हादसे का शिकार हो गयी. विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के गरैया चौक पर ये घटना बुधवार को हुई. हाइवा से हुई टक्कर में ऑटो सवार दर्जन भर यात्री जख्मी हो गये. नवगछिया में इलाज के बाद चार लोगों को रेफर कर दिया गया.
हादसे का शिकार हुए ऑटो के ड्राइवर ने बताया कि नवगछिया स्टेशन से 11 सवारियों को लेकर वो भागलपुर के सबौर जा रहे थे. इस दौरान विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के गरैया चौक पर पेट्रौल पंप के पास एक हाइवा ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी.
एक जख्मी की पत्नी गौरी देवी ने बताया कि वो लुधियाना से आई थीं और नवगछिया स्टेशन पर उतरकर ऑटो पर सवार होकर घर जा रही थीं. उनका घर गोराडीह प्रखंड में आता है. लेकिन अचानक विक्रमशिला सेतु पहुंचने से पहले ही ऑटो की टक्कर एक हाइवा ट्रक से हो गयी. जिसमें उनके पति जख्मी हो गये हैं.
दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. बता दें कि बुधवार को नवगछिया में एक और सड़क हादसा हुआ था जहां एक पिकअप वैन ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी थी.
(इनपुट: नवगछिया से अंजनी कश्यप )
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










