Bhagalpur news नवगछिया कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने का निर्देश

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 29 Jan 2026 12:55 AM

विज्ञापन

कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप

विज्ञापन

नवगछिया कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया. मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार सुमन व मेजर हिमांशु कुमार रवि पुलिस पदाधिकारियों के साथ नवगछिया के कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे. कई पुलिस जवान मोबाइल पर बात करते दिखे. आधार कार्ड सेंटर की ओर से कोर्ट में प्रवेश करने वाले द्वार पर केवल एक महिला पुलिस जवान मौजूद थी. वह बेंच पर बैठ मोबाइल देखने में व्यस्त थी, जबकि वहां तीन पुलिस जवान की तैनाती थी. महिला पुलिस जवान से पूछताछ की गयी कि यहां तीन पुलिस जावन को तैनात किया गया. बाकी दो कहा गये. बताया कि दोनों निजी काम से कुछ देर पहले बाहर गये हैं. एसीजेम कोर्ट द्वितीय भवन के पास एक पुलिस जवान चबूतरा पर बैठ मोबाइल देख रहा था. उनसे भी डीएसपी मुख्यालय ने पूछताछ की. उन्होंने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर तीन महिला पुलिस सहित चार पुलिस जवान पर रिपोर्ट कर चारों पर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस पदाधिकारियों ने कोर्ट भवन, कार्यालय भवन व अन्य जगहों पर मेंटल डिटेक्टर से जांच की. कहीं आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. आम लोगों का न्यायालय परिसर में प्रवेश बंद कर दिया गया था. इस दौरान कोर्ट की सुनवाई भी बाधित रही.

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बतायी कि भागलपुर कोर्ट से सूचना प्राप्त हुई थी कि कोर्ट परिसर में बम रखा गया है. सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी. वहां अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात किया गया. मेटल डिटेक्टर से न्यायालय के सभी भवनों व न्यायालय परिसर की जांच की गयी. कहीं से आपत्तिजनक सामान प्राप्त नहीं हुआ. यदि सुरक्षा बल और बढ़ाने की आवश्यकता हुई तो बढ़ाया जायेगा.

धमकी भरा इमेल

आदरणीय जज साहब, तमिलनाडु के कांस्टेबलों को एक्ट्रेस नयनतारा और डीएमके की दूसरी मालकिनों के कपड़े और गंदे बर्तन साफ करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. इससे कई लोगों को अपमान और डायरिया जैसी बीमारियां हुई हैं. इसलिए, पूर्व पुलिस कांस्टेबलों ने पाकिस्तानी आईएसआई के सदस्यों के साथ मिलकर आज आपकी कोर्ट ब्रांच को निशाना बनाया है. तमिलनाडु की समस्याओं को आप तक पहुंचाने के लिए सॉरी, लेकिन तमिलनाडु मीडिया डीएमके की गुलाम है.

कैसे होगा ब्लास्ट

अमोनियम नाइट्रेट और नर्व गैस (वहीं गैस जो भोपाल गैस लीक में इस्तेमाल हुई थी) से बने तीन C-4 बम पहले ही आपकी कोर्ट और जज के चेंबर में खास जगहों पर रख दिये गये हैं. लंच के समय, एक या दो सदस्य आपकी कोर्ट के पास आयेंगे और जब डीएमके पाकिस्तानी आईएसआई के सदस्य, जिनके पास रिमोट कंट्रोल ट्रिगर हैं, आपके ऑफिस से 100 फीट के दायरे में आयेंगे, तो बम अपने आप फट जायेंगे. अगर किसी वजह से वह एक्टिवेट नहीं होते हैं, तो सदस्य खुद आपकी कोर्ट के पास आयेंगे और दिल्ली सुसाइड ऑपरेशन की तरह खुद को उड़ा लेंगे. अगर आकाश भास्करन पकड़ा जाता है, तो नयनतारा उदयनिधि भी पकड़ी जायेगी. कृपया ऐसा होने से पहले जजों को वहां से निकाल लें.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन