Bhagalpur news राम ही सत्य, यह संसार माया है : साध्वी धर्म मूर्ति

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news राम ही सत्य, यह संसार माया है : साध्वी धर्म मूर्ति

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ में बुधवार को अयोध्या धाम से पधारीं साध्वी धर्म मूर्ति जी ने भक्तों को संगीतमयी कथा सुनायी.

विज्ञापन

कहलगांव श्यामपुर स्थित महंत बाबा स्थान में विश्व कल्याणार्थ आयोजित 11 कुंडीय श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ में बुधवार को अयोध्या धाम से पधारीं साध्वी धर्म मूर्ति जी ने भक्तों को संगीतमयी कथा सुनायी. उन्होंने कहा कि राम ही सत्य हैं और यह संसार माया है. जिसने भगवान का नाम लिया, उसका उद्धार निश्चित है. उन्होंने कथा के दौरान शिव-सती संवाद का उल्लेख करते हुए बताया कि भगवान शिव ने माता सती को श्रीराम के नाम और उनके करुणामयी स्वरूप का वर्णन किया. उन्होंने कहा कि शिव और सती श्रद्धा और विश्वास के प्रतीक हैं, जिनकी उपासना से जीवन में निश्चित रूप से कल्याण होता है. कथा सुनने के लिए श्यामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु की भीड़ लगी रही.

आर्म्स एक्ट के आरोपित को तीन वर्ष की सजा

नवगछिया अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी नवगछिया की ओर से खरीक थाना के नयाटोला भवनपुरा के विशाल यादव को तीन वर्ष छह माह की सजा सुनायी. खरीक थाना के थानाध्यक्ष सुबेदार पासवान को जानकारी मिली कि खरीक थाना के कांड संख्या 225-18 के आरोपित नयाटोला भवनपुरा के विशाल यादव अपनी बहन के घर बेगूसराय जिला के थाना बलिया के ताजपुर दियारा स्थित घर पर छिपा है. खरीक थाना की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपित को ताजपुर से गिरफ्तार किया. विशाल यादव की निशानदेही पर खरीक थाना की पुलिस ने उसके भुसकार नया टोला भवनपुरा से 20 जनवरी 2023 को कट्टा, छह जिंदा कारतूस बरामद किया. तत्कालीन थानाध्यक्ष सुबेदार पासवान के बयान पर खरीक थाना में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गयी. नवगछिया पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों एवं समर्पित चार्ट शीट के आधार पर नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी ने आरोपित विशाल यादव को तीन वर्ष छह माह का कठोर कारावास की सजा सुनायी. छह हजार रुपये अर्थदंड लगाया.

गांजा तस्करी मामले में एक गिरफ्तार

जगदीशपुर बाईपास पुलिस ने बाईपास थाना कांड संख्या 5/25 के अप्राथमिक अभियुक्त अलीगंज के गोपाल साह को गिरफ्तार कर लिया है. बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन