Bhagalpur news हिंदू समाज को संगठित, जागरूक व संस्कारवान बनाना समय की मांग

Updated:
विज्ञापन

सुलतानगंज चित्रा सिनेमा दुर्गा मंदिर (कृष्णगढ़) प्रांगण में रविवार को भव्य हिंदू महासम्मेलन हुआ.

विज्ञापन

सुलतानगंज चित्रा सिनेमा दुर्गा मंदिर (कृष्णगढ़) प्रांगण में रविवार को भव्य हिंदू महासम्मेलन हुआ. शुभारंभ हरिद्वार से पधारे संत स्वामी सुबोधानंद जी महाराज व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती विद्या मंदिर अजगैवीनाथ धाम व ‘आओ सीखें’ कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं की गीत-नृत्य प्रस्तुतियों से हुई. स्वामी सुबोधानंद जी महाराज ने कहा कि आरएसएस के सौ वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में जागरण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. हिंदू समाज को संगठित, जागरूक और संस्कारवान बनाना समय की मांग है. पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासनपूर्ण व्यवस्था और उत्साहपूर्ण माहौल रहा. आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभाव को मजबूत करना है. सम्मेलन के समापन पर लोगों ने समाजहित में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया. आरएसएस के राजीव कुमार ने सशक्त भारत के निर्माण का आह्वान किया. सम्मेलन में अरुण कुमार चौधरी, रविशंकर कुमार,विश्वनाथ चौधरी, बलराम कुमार, डॉ अशोक सिंह, सुभाष पोद्दार, राजकुमार गुड्डू, नवीन कुमार बन्नी, संजय चौधरी सहित सन्नी चौधरी, स्वप्निल झा, रंजीत कुमार रंजन, अश्वनी कुमार, विकास कर्ण के अलावा कार्यक्रम में काफी संख्या में नगरवासी, सामाजिक कार्यकर्ता व स्वयंसेवक उपस्थित थे.

हिंदू सम्मेलन में सशक्त राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता पर जोर

कहलगांव प्रखंड के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय मथुरापुर में सकल हिंदू समाज मथुरापुर मंडल की ओर से आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन में जनसैलाब उमड़ पड़ा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता से सशक्त राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया. मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कहलगांव खंड से सुशील कुमार पाण्डेय ने संगठन की शक्ति पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि एक संगठित और जागरूक समाज ही किसी भी राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला होती है. वक्ताओं ने धर्म और संस्कृति के संरक्षण को राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अनिवार्य बताया. कार्यक्रम में मथुरापुर मंडल के समाज के प्रमुख बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया. मौके पर संजय सिन्हा, प्रवेश सिन्हा, आनंद सिंह, भवेश कुमार, शिवेन्द्र कुमार, अमित तांती उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन