Bhagalpur Weather Update. फिर बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन
मई में तेज गर्मी रहने की उम्मीद के बीच शुक्रवार को भी बारिश और बादल छाये रहने की संभावना जतायी गयी है. सुबह से शाम तक आसमान में काले बादल मंडरा सकते हैं और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
Bhagalpur Weather Update. भागलपुर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मई में तेज गर्मी रहने की उम्मीद के बीच शुक्रवार को भी बारिश और बादल छाये रहने की संभावना जतायी गयी है. सुबह से शाम तक आसमान में काले बादल मंडरा सकते हैं और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.लगातार हो रही बारिश का असर फलों पर भी दिखने लगा है. लीची तेजी से पककर बाजार पहुंचने लगी है. शुरुआती दिनों में कीमत अधिक रहने के कारण 100 लीची 250 से 300 रुपये तक बिक रही है. वहीं बाजार में बांबे और जर्दालू आम भी आने लगे हैं, जिनकी कीमत डेढ़ सौ से दो सौ रुपये प्रति किलो तक बतायी जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










