Bhagalpur News. अलविदा की नमाज को लेकर मस्जिदों में तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. अलविदा की नमाज को लेकर मस्जिदों में तैयारी पूरी

मस्जिदों में ईद की तैयारी पूरी.

विज्ञापन

जिले भर की मस्जिदों में अलविदा की नमाज को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. शुक्रवार को माहे रमजान का अंतिम जुमा है, जबकि रमजानुल मुबारक का 30वां रोजा होगा. अलविदा की नमाज को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है. कड़ी धूप व गर्मी से बचाव के लिए मस्जिदों में पंडाल व जेनरेटर की व्यवस्था की जा रही है. अलविदा के मौके पर मस्जिदों में तकरीर व अलविदाई खुतवा होगा. इसके बाद मुस्लिम भाई जुमा की फर्ज नमाज अदा करेंगे.उधर, खानकाह-ए-शहबाजिया मौलानाचक के सज्जादानशीन सैयद शाह इंतेखाब आलम शहबाजी जुमा की नमाज पढ़ायेंगे. खानकाह-ए- शहबाजिया में कजा-ए-उम्री की भी नमाज दोपहर ढ़ाई बजे पढ़ाई जायेगी. अलविदा की नमाज खानकाह-ए-पीर दमड़िया के सज्जादानशीन सैयद शाह फखरे आलम हसन पढ़ायेंगे. भीखनपुर जामा मस्जिद में कारी नसीम अशरफी, बरहपुरा जामा मस्जिद में मौलाना कुदरतउल्लाह पढ़ायेंगे.

मदरसा जामिया शहबाजिया के हेड शिक्षक मुफ्ती फारूक आलम अशरफी ने बताया कि रमजान के महीने के आखिरी जुमा को अलविदा या जमातुल विदा भी कहते हैं, यूं तो इस माह के हर दिन की अहमियत है. लेकिन जुमा को और दिनों का सरदार कहा जाता है.

अलविदा नमाज का समय –

खानकाह-ए-शहबाजिया शाहजहानी मस्जिद — दोपहर 2.10 बजेशाही मस्जिद खलीफाबाग — दोपहर 1.25 बजेसुलतानुल मशाइख मशाकचक मस्जिद — दोपहर 1.30 बजेबरहपुरा जामा मस्जिद — दोपहर 1.20 बजेभीखनपुर जामा मस्जिद — दोपहर 1.15 बजेतातारपुर जामा मस्जिद — दोपहर 1.00 बजेशाहजंगी ईदगाह — दोपहर 2.00 बजेहबीबपुर जामा मस्जिद — दोपहर 1.30 बजे

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन