मानसून से पहले उमस बढ़ायेगी परेशानी, आज प्री-मॉनसून बारिश के आसार
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर समेत बिहार के कई इलाकों में लोगों को अभी कुछ दिन और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्री-मानसून बारिश की संभावना बनी हुई है.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
भागलपुर समेत बिहार के कई इलाकों में लोगों को अभी कुछ दिन और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्री-मानसून बारिश की संभावना बनी हुई है. हालांकि बारिश के दौरान कुछ समय के लिए राहत मिलेगी, लेकिन इसके बाद उमस का असर फिर बढ़ सकता है. दिन में धूप निकलने के कारण गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी.15 जून तक बिहार में मॉनसून की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 15 जून तक बिहार में मॉनसून के प्रवेश की पूरी संभावना है. मानसून पहुंचने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में नियमित बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इससे तापमान में गिरावट आने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, प्री-मॉनसून बारिश का लाभ किसानों को भी मिलेगा. खेतों में डाले गए धान के बीजों को पर्याप्त नमी मिलने से खेती की तैयारियों को गति मिलेगी.उमस भरी गर्मी के बीच बढ़ी एसी की मांग
लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस का असर बाजार में भी दिख रहा है. पिछले वर्षों तक पंखों के सहारे गर्मी काटने वाले कई लोग इस बार एसी खरीदने की ओर रुख कर रहे हैं. इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में एसी की कीमत, ईएमआई और अन्य सुविधाओं की जानकारी लेने वालों की संख्या बढ़ी है. दुकानदारों के अनुसार थ्री स्टार की तुलना में फाइव स्टार एसी की मांग अधिक देखी जा रही है. लोग बढ़ती गर्मी को देखते हुए इसे जरूरत के रूप में खरीद रहे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










