Bhagalpur_News जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव सात जुलाई को

Updated:
विज्ञापन

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव सात जुलाई को

विज्ञापन

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने भागलपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव की तिथि घोषित कर दी है. सात जुलाई को विधिवत चुनाव का आयोजन किया जाएगा. जानकारी संघ के सभी प्रतिनिधियों को दे दी गयी है. उक्त आशय की जानकारी जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के सचिव राणा कुमार झा ने पत्रकारों को दी.

आर्ट ऑफ गिविंग दिवस के अवसर पर कई तरह की सामग्रियों का वितरण

इंटरनेशन आर्ट ऑफ गिविंग दिवस के अवसर पर बिहार स्टेट यूनिट की तरफ से 130 स्थानों पर सोमवार को सामाजिक कार्य संपन्न किया. इस अवसर पर सैंडिस कंपाउंड में समापन समारोह का आयोजन किया गया. इंडियन ऑयल की तरफ से विकास कुमार ने 300 से अधिक क्रिकेट, वालीबॉल, टेनिस, एथलेटिक्स के बच्चों को कैप, स्नैक्स, जूस, वालीबॉल और नेट सौंपा. कार्यक्रम का संचालन नीलकमल राय ने किया. सभा को विकाश कुमार और निखिल कुमार ने संबोधित किया. भागलपुर जिले में 30 से अधिक स्थानों पर करीब 4000 लोगों के बीच एओजी की टीम पहुंची थी. समाज के सबसे पिछड़े और निचले वर्ग के लोगों के बीच एओजी के संदेश को साथ साथ लंच, जूस, खेल की सामग्री, पढ़ाई के सामान बांटे गये. कार्यक्रम में एओजी के संरक्षक निखिल कुमार सिंह, अजय कुमार रॉय, संदीप कुमार, कुमार हीरा, चंदन कुमार, मृत्युंजय चौधरी, निलेश कुमार, राजेश चौधरी, सिंटू कुमार, सुबीर मुखर्जी, सौरभ कुमार, जितेंद्र मणि संदेश, रहीद अख्तर समेत आर्ट ऑफ गिविंग के सैकड़ों सदस्यों का योगदान रहा.

ब्यॉज हॉस्टल से जल निकासी का काम शुरू

भागलपुर. टीएमबीयू के ब्यॉज हास्टल में मानसून के समय में होने वाले जमजमाव की समस्या के तात्कालिक निदान के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है. डीएसडब्ल्यू डॉ विजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए प्रशासनिक स्तर से पहल की गयी थी. तत्काल निदान के लिए जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है ताकि मानसून में छात्राें को परेशानी नहीं हो.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन