भागलपुर में गला घोंटने से हुई थी रिटायर पेशकार की मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से आया मामले में नया मोड़

Updated at : 30 Jan 2025 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur-court-murder

जांच करती पुलिस

Bihar crime news: भागलपुर में बीते दिनों पेशकार की हुई मौत की गुत्थी अब और उलझ गयी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

विज्ञापन

भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मुंदीचक स्थित मेंहदीचक सुंदर लाल लेन में बीते शुक्रवार को मुंगेर कोर्ट से रिटायर्ड जेजे बोर्ड के पेशकार संजय शेखर नारायण का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला था. मामले में मेडिकल कॉलेज ने तिलकामांझी पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी है. जिसमें संजय शेखर नारायण की गला घोंट कर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई है. वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुए खुलासे के बाद अब मामला हत्या का बन चुका है और इस मौत की गुत्थी अब और उलझ चुकी है.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

हालांकि मामले में अभी तक की जांच में घर में लूटपाट या चोरी की पुष्टि नहीं है. पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है. मामले में आयी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पुष्टि सिटी डीएसपी ने की. डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संजय शेखर की मौत स्ट्रैंगुलेशन (गला घोंटने) से होने की बात आयी है. पुलिस मामले में अग्रतर जांच कर रही है.

ALSO READ: Video: भागलपुर में मौसम का जादू देखिए, घनघोर कोहरे के बीच गुरुवार को कुछ ऐसा दिखा नजारा…

घर में मृत मिले थे संजय शेखर

बता दें कि बीते 24 जनवरी 2025 को रिटायर्ड कोर्ट कर्मी संजय शेखर नारायण का शव घर में पड़ा मिला था. मामले में मृतक की पत्नी आभा सिन्हा की ओर से आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया था.

मृतक की पत्नी ने घटन को लेकर बताया…

आवेदन में मृतक की पत्नी ने जिक्र किया था कि 24 जनवरी को वह अपने एक रिश्तेदार के घर बेगूसराय में श्राद्ध कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गयी थी. इसी दौरान पूणे में रहने वाली उनकी बेटी ने फोन कर उनके पिता द्वारा फोन नहीं उठाये जाने की बात पर उन्होंने घर में रहने वाली एक महिला रेंटर को उनके फ्लैट में जाने को कहा था. जहां रेंटर ने संजय शेखर नारायण को मृत अवस्था में कमरे में पाया था. घटना के वक्त परिजन मामले को लेकर कुछ भी बताने से परहेज करते रहे थे. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन