ePaper

bhagalpur news. टीएमबीयू के दस कॉलेजों को 12 साल बाद आज मिलेंगे नियमित प्राचार्य, लाॅटरी सिस्टम से होगी पोस्टिंग

Updated at : 31 Jul 2025 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. टीएमबीयू के दस कॉलेजों को 12 साल बाद आज मिलेंगे नियमित प्राचार्य, लाॅटरी सिस्टम से होगी पोस्टिंग

टीएमबीयू के 12 अंगीभूत काॅलेजाें में से 10 कॉलेज में गुरुवार को नियमित प्राचार्य की पोस्टिंग हाेगी.

विज्ञापन

टीएमबीयू के 12 अंगीभूत काॅलेजाें में से 10 कॉलेज में गुरुवार को नियमित प्राचार्य की पोस्टिंग हाेगी. करीब 12 साल बाद कॉलेजों को नियमित प्राचार्य मिलेंगे. इसे लेकर विवि में बुधवार को तैयारी पूरी कर ली गयी है. बता दें कि दस नये प्राचार्यों की काउंसलिंग 26 जुलाई काे हुई थी. इसमें सभी दस प्राचार्य शामिल हुए थे. राजभवन से जारी निर्देश के अनुसार लाॅटरी सिस्टम से पाेस्टिंग की प्रक्रिया होगी और इसकी वीडियाेग्राफी करायी जायेगी.

रजिट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने कहा कि विवि के सिंडिकेट हॉल में कुलपति प्राे जवाहर लाल, राजभवन के प्रतिनिधि सहित कमेटी के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में पाेस्टिंग की प्रक्रिया होगी. बिहार राज्य विवि सेवा आयाेग से प्राचार्य के लिए इमरान खान, संजय कुमार झा, लक्ष्मी पांडेय, निशा झा, सुधीर कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, अवधेश रजक, दीपो महतो, अनिरुद्ध कुमार, वाणी भूषण का चयन किया गया है.

काॅलेजाें का अनुमंडलवार अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार होगी सूची तैयार

राजभवन से जारी लॉटरी सिस्टम के तहत संबंधित विवि के सभी काॅलेजाें का अनुमंडलवार अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार सूची तैयार की जायेगी. सभी चयनित प्राचार्यों के नाम की अलग-अलग पर्ची तैयार की जायेगी. प्राचार्यों से काॅलेजाें के विकल्प की मांग की जायेगी. प्राचार्य पत्नी के अलग विवि या अन्य सरकारी सेवा में रहने पर एक जगह पाेस्टिंग के लिए भी विकल्प दे सकते हैं. खुद या अपने किसी आश्रित की जीवन घातक बीमारी के आधार पर भी पाेस्टिंग का विकल्प दे सकेंगे. प्राचार्य के नाम की पर्ची काे एक डिब्बे में रखा जायेगा. किसी कार्यालय परिचारी या उसके समकक्ष कर्मी से डिब्बे से एक पर्ची निकलवायी जायेगी. उस पर्ची में अंकित नाम वाले प्राचार्य काे अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार तैयार काॅलेजाें की सूची में शामिल पहला काॅलेज आवंटित कर पाेस्टिंग होगी. इसी तरह प्रक्रिया दूसरे काॅलेजाें में पाेस्टिंग के लिए भी होगी. इस दाैरान समिति के सभी सदस्य अनिवार्य रूप से मौके पर मौजूद रहेंगे. लाॅटरी प्रक्रिया के लिए आयाेग से चयनित प्राचार्य, स्थानीय सांसद, विधायक, विधान पार्षद काे भी आमंत्रित किया जा सकता है.

प्रभारी प्राचार्यों कर रहे कॉलेजों का संचालन

टीएमबीयू के अंगीभूत कॉलेजों को वर्षों बाद नियमित प्राचार्य मिल जायेंगे. वर्तमान में सभी कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्य नियुक्त हैं. केवल एक कमीशन से प्राचार्य विवि में हैं, जो वर्तमान में दरभंगा विवि के कुलपति है. विवि के पीजी मैथिली विभाग के पूर्व हेड प्रो राम सेवक सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 के अप्रैल में कोर्ट के आदेश से नियमित प्राचार्य को हटाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन