ePaper

पर्यावरण संतुलित रखने के लिए प्लांटेशन जरूरी

Updated at : 05 Jun 2024 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
पर्यावरण संतुलित रखने के लिए प्लांटेशन जरूरी

टीएमबीयू के पीजी बॉटनी विभाग में बुधवार को एनटीपीसी कहलगांव द्वारा प्रायोजित पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.साथ ही पर्यावरण जागरूकता समारोह का भी आयोजन हुआ.

विज्ञापन

टीएमबीयू के पीजी बॉटनी विभाग में बुधवार को एनटीपीसी कहलगांव द्वारा प्रायोजित पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.साथ ही पर्यावरण जागरूकता समारोह का भी आयोजन हुआ. मौके पर यूएसटीएम मेघालय के कुलपति प्रो जीडी शर्मा ने कहा की पर्यावरण को संतुलित रखने में सघन रूप से प्लांटेशन करना बहुत जरूरी है. अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण करके ही हम प्रकृति-पर्यावरण को बचा सकते हैं. बढ़ते प्रदूषण पर्यावरण के लिए काफी चिंता का विषय है. आज प्राकृतिक जैव विविधता को संरक्षित करने की आवश्यकता है. वहीं, टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण का होना मानव जीवन के अस्तित्व के लिए बेहद जरूरी है. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में टीएमबीयू शुरू से ही तत्पर रहा है. इस मुहिम के तहत हमने विश्वविद्यालय में बर्थडे प्लांट बैंक स्कीम की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि प्रकृति पर्यावरण का दोहन रोकना होगा. आज लोगों को ग्लोबल वार्मिंग व क्लाइमेट चेंज जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान कैंपस में पौधरोपण भी किया गया. विभाग के हेड डॉ एचके चौरसिया ने कहा की पेड़ लगाइए, एसी की जरूरत नहीं पड़ेगी. सभी लोग नीम, पीपल, अमलतास, बरगद जैसे छायादार पौधे जरूर लगाये. असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विवेक कुमार सिंह ने प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एनटीपीसी द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के तहत टीएमबीयू के पीजी विभागों, संबद्ध परिसरों व कॉलेजों में व्यापक स्तर पर छायादार व फलदार पौधे लगाए जायेंगे. इस योजना के तहत करीब पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. इसकी शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर शुरू हो गया है. इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो बिजेंद्र कुमार, प्रो जगधर मंडल, डाॅ दीपक कुमार दिनकर, डीओ अनिल सिंह, प्रो कमल प्रसाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन