bhagalpur news. पिंक बस सेवा चालू, महिलाओं को सहूलियत

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. पिंक बस सेवा चालू, महिलाओं को सहूलियत

शहर में महिलाओं के लिए विशेष रूप से पिंक बस सेवा की शुरुआत गुरुवार से हुई. बस का संचालन दो रूट पर किया गया.

विज्ञापन

शहर में महिलाओं के लिए विशेष रूप से पिंक बस सेवा की शुरुआत गुरुवार से हुई. बस का संचालन दो रूट पर किया गया. इनमें चंपानगर से मायागंज और जगदीशपुर से सबौर कृषि कॉलेज रूट पर दो बसें चली. दोनों बसों ने दो दो फेरे लगाये. पहले दिन पिंक बस पर कम संख्या में महिलाएं पैंसेजर सवार हुई. एक बस से 400 व दूसरे बस से 300 रुपये किराया मिला. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम भागलपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक अजिताभ आनंद ने महिलाओं से पिंक बस का उपयोग करने की अपील की. इस बस सेवा से शहर के महिलाओं व छात्राओं को बाजार, स्कूल कॉलेज व नौकरी जाने में काफी सहूलियत होगी.

बस का कितना है किराया : चंपानगर से माय���गंज का किराया 24 रुपये होगा. वहीं चंपानगर से भागलपुर रेलवे स्टेशन आठ रुपये, स्टेशन से तिलकामांझी आठ रुपये व स्टेशन से मायागंज आठ रुपये किराया है. वापसी के दौरान भी किराया का यही प्रारूप रहेगा. इधर, जगदीशपुर से सबौर कृषि कॉलेज रूट पर बस का किराया तय हुआ. इसमें जगदीशपुर से भागलपुर रेलवे स्टेशन का किराया 16 रुपया, रेलवे स्टेशन से तिलकामांझी आठ रुपये, तिलकामांझी से जीरोमाइल आठ रुपये, जीरोमाइल से सबौर कृषि कॉलेज का किराया आठ रुपये हैं. इधर, जगदीशपुर से सबौर कृषि कॉलेज का किराया 32 रुपये तय किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन