Bhagalpur News. पेंशनरों को अभी तक नहीं मिला फरवरी का पेंशन, आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. पेंशनरों को अभी तक नहीं मिला फरवरी का पेंशन, आक्रोश

पेंशन नहीं मिलने से पेंशनरों में आक्रोश.

विज्ञापन

— टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच के संयोजक ने कहा, पहले होली व अब ईद रहेगी फीकी

टीएमबीयू पेंशनरों को फरवरी का पेंशन अब तक नहीं मिलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है. पेंशनरों का कहना है कि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में फरवरी का पेंशन समय पर मिल गया है. वहीं, टीएमबीयू के पेंशनरों को अब भी इंतजार करना पड़ रहा है.

टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच के संयोजक पवन कुमार सिंह ने बताया कि पिछले साल की तरह इस वर्ष भी दिसंबर से फरवरी तक का पेंशन अनुदान सरकार की ओर से विश्वविद्यालय को नहीं मिला है. शिक्षा विभाग के निर्देश पर पीएल खाते से दो माह का भुगतान किया गया. लेकिन महत्वपूर्ण त्योहारों के मौके पर भी फरवरी का पेंशन जारी नहीं किया गया. इससे खासकर बुजुर्ग पेंशनरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि अधिकांश लोग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. इलाज पर नियमित खर्च करना पड़ता है. चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों और फैमिली पेंशनरों की स्थिति और भी अधिक कठिन बतायी जा रही है.

उन्होंने आरोप लगाया पिछले डेढ़ दशक से पेंशन व सेवांत लाभ के सरकारी अनुदान को लाभार्थियों में वितरित करने के बजाय फिक्स्ड डिपाजिट में जमा करने की परंपरा चल रही है. कहा कि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के सरकारी राशि को फिक्स्ड डिपाजिट कर ब्याज कमाना गंभीर मामला है. वर्तमान में पेंशन और अन्य सेवांत लाभ में कटौती कर करीब 370.85 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपाजिट में जमा होने का भी आरोप लगाया गया है.

इसके अलावा पीवीसी पर्ची नहीं मिलने के नाम पर सैकड़ों पेंशनरों को कई वर्षों से केवल 90 फीसदी पेंशन भुगतान किया जा रहा है. शेष 10 फीसदी राशि का कोई स्पष्ट हिसाब विश्वविद्यालय के पास नहीं होने का भी सवाल उठाया है. दूसरी तरफ पेंशनरों ने कुलपति से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. पेंशनरों का कहना कि कटौती की गयी राशि या फिक्स्ड डिपाजिट को तोड़ कर अविलंब फरवरी का पेंशन और अन्य सेवांत लाभ का भुगतान सुनिश्चित किया जाये.

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन