ePaper

Bhagalpur News. बालू घाटों की लंबित बंदोबस्ती प्रक्रिया फिर शुरू, चलेगा विशेष जांच अभियान

Updated at : 02 Dec 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. बालू घाटों की लंबित बंदोबस्ती प्रक्रिया फिर शुरू, चलेगा विशेष जांच अभियान

बालू घाटों की होगी बंदोबस्ती.

विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद जिले के बालू घाटों की बंदोबस्ती प्रक्रिया फिर से शुरू हो गयी है. खान एवं भूतत्व विभाग ने इसके लिए विशेष कमेटी गठित कर संचिका जिलाधिकारी को सौंप दी है. कमेटी को निर्देश दिया गया है कि वह सभी घाटों और डिपॉजिट से संबंधित राजस्व, बकाया और पुराने समझौतों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेजे. रिपोर्ट अनुमोदित होने के बाद निविदा प्रक्रिया जारी की जायेगी और चयनित बंदोबस्त धारकों को घाटों के संचालन का अधिकार दिया जायेगा.जिले में कुल 09 बालू घाटों की बंदोबस्ती प्रस्तावित है. इनमें गेरूआ नदी के दो घाटों की बंदोबस्ती पूर्व में की गयी थी, लेकिन एक का आवंटन बाद में रद्द कर दिया गया. चानन नदी का एक व कोसी का एक घाट पहले से बंदोबस्त में है, जबकि शेष छह घाटों की बंदोबस्ती लगभग पांच वर्षों से लंबित पड़ी है. विभागीय कार्रवाई शुरू होने के बाद अब उम्मीद जतायी जा रही है कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर घाटों का संचालन बहाल किया जायेगा.

बालू घाटों की अबतक बंदोबस्ती नहीं

चानन नदी : 3 यूनिटगेरुआ नदी : 02 यूनिटअंधरी नदी : 01 यूनिट

आज से चलेगा जांच अभियान

खान व भूतत्व विभाग ने जांच अभियान शुरू करने का फैसला लिया है. यह अभियान बुधवार से चलेगा. अवैध ढुलाई करने वालों को पकड़ा जायेगा और जब्ती के साथ जुर्माना वसूल किया जायेगा. वहीं, जिन नदियों के बालू घाटों की बंदोबस्ती नहीं हुई है, उस पर विशेष नजर रखी जायेगी, ताकि अवैध तरीके से बालू का उठाव नहीं हो.

कोट

बालू घाटों की बंदोबस्ती के लिए कमेटी गठित कर संचिका जिलाधिकारी को सौंपी गयी है. जांच रिपोर्ट मुख्यालय को भेजा जायेगा और फिर बंदोबस्ती की कार्रवाई की जायेगी. जांच अभियान भी चलाया जायेगा. इसकी तैयारी विभागीय स्तर पर पूरी कर ली गयी है.

महेश्वर पासवान, जिला खनिज विकास पदाधिकारी

खान व भूतत्व विभाग, भागलपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन