ePaper

bhagalpur news. कला केंद्र परिसर में नववर्ष सांस्कृतिक मेला 2026 का आयोजन, 17 संगठनों ने लिया हिस्सा

Updated at : 02 Jan 2026 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. कला केंद्र परिसर में नववर्ष सांस्कृतिक मेला 2026 का आयोजन, 17 संगठनों ने लिया हिस्सा

सांस्कृतिक समन्वय समिति की ओर से कला केंद्र में नववर्ष सांस्कृतिक मेला 2026 का आयोजन गुरुवार को किया गया

विज्ञापन

सांस्कृतिक समन्वय समिति की ओर से कला केंद्र में नववर्ष सांस्कृतिक मेला 2026 का आयोजन गुरुवार को किया गया. इसमें 17 सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों परिधि, कला केंद्र, रंग ग्राम, जनप्रिय, एकता नाट्य मंच, इप्टा, अंजुमन बाग ओ बहार, आलय, समवेत, सफाली युवा क्लब, गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र, ताल नृत्य संस्थान, बिहार बंगाली समिति, मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र, शरन्या नृत्य कला केंद्र, वीणा पानी नृत्य संस्थान, डिवाइन गुरुकुलम स्कूल अमरपुर आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस बार नववर्ष सांस्कृतिक मेला भाषा, प्रकृति, संप्रदाय च विश्वास की विविधता, सद्भाव, वैज्ञानिक सोच, उपभोक्तावादी संस्कृति- श्रम की संस्कृति का सम्मान के खिलाफ दिखा. इस पर आधारित नाटक, कविता, संगोष्ठी व अन्य सांस्कृतिक आयोजन हुए.

सांस्कृतिक आयोजन में दिखी विविधता में एकता

परिधि के निदेशक सह सांस्कृतिक समन्वय समिति के संयोजक उदय ने नववर्ष मेले की भूमिका रखी और कहा कि नववर्ष मेले की शुरुआत 1990 में की गई थी. उस समय हमलोग एक दो संस्था ही थे. बाद में कई संस्थाएं जुड़ी और कुछ अलग भी हुए. इस मेले की अवधारणा रामशरण ने की थी. अनुपम आशीष और ऋतुराज ने बहुजन साहित्य का स्टॉल लगाया. इसमें लोगों ने डॉ आंबेडकर, परियार, ललई सिंह, बिरसा मुंडा, संत गाडगे, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले आदि की जीवनी और विचारों से संबंधित पुस्तकों को पसंद किया. अनन्या दास ने बांग्ला नृत्य प्रस्तुत किया. ताल नृत्य संस्थान ने लोक नृत्य झुमर प्रज्ञा प्रिया, रितु कुमारी, पूजा कुमारी, राधिका कुमारी, अराध्या कुमारी, माही सिंह ने प्रस्तुत किया. कला केंद्र के छात्रों ने पेंटिंग प्रदर्शनी लगायी. अभिजीत कुमार, अदिति गौरव, नीलांजना, कृषिका, रत्ना, डॉली, स्वाति कुमारी, दिव्यांशु ईशान, सौरभ कुमार पासवान, मृदुल सिंह आदि के चित्रों ने दर्शकों को बहुत आकर्षित किया. गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर द्वारा गांधी चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी. भागलपुर की लोक कला मंजूषा चित्र की प्रदर्शनी मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र बरारी के मनोज कुमार पंडित एवं सुमना सागर के संयोजन में लगाया गया.

आरावली बचाओ माइम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सांस्कृतिक समन्वय समिति द्वारा आयोजित मेला में डिवाइन गुरुकुलम स्कूल अमरपुर (बांका) के बच्चों ने अरावली, जंगल, पर्यावरण पर वर्तमान में संकट को देखते हुए “आरावली बचाओ ” माइम की प्रस्तुति दी. फिर सोशल मीडिया से समाज के नई पीढ़ी के बच्चों पर क्या दुष्प्रभाव पड़ रहा है, इसे नृत्य नाटिका से दिखाया और अंत में एक पोपट (कठपुतली) नृत्य से दर्शकों और बच्चों को खूब हंसाया. प्रतिभागी कलाकार तेजस्व, अस्मिता, सत्यम, हर्ष, संध्या, निमिषा, शिवम, अभिकांत, अमरजीत, शुभम श्री, अर्पित शामिल थे. एकता नाटक मंच के राजेश कुमार झा ने मिथिला के प्रसिद्ध कवि विद्यापति की दंत कथा पर आधारित संगीत नाटिका “उगना प्रस्तुत किया. जनप्रिय संस्था की छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया. मंजूषा चित्र प्रतियोगिता में शिवम कुमार, पायल भारती, लक्ष्यराज, श्रेया रावत, देवांश कुमार, प्रिया जायसवाल, पिहू रानी, तमन्ना राठौर, पूनम कुमारी ने पुरस्कार जीता. डॉ प्रेमचंद पांडे के संचालन में कविता मुशायरा गोष्ठी हुई. भानू झा, इकराम हुसैन साद, डॉ अलका, मृदुला सिंह, कमर ताबा, नवीन निकुंज, कपिल देव कृपाल, सच्चिदानंद किरण, अभय कुमार भारती, जावेद अख्तर, काफिया कामिनी ने अपनी कविताएं पढ़ी. सफाली युवा क्लब की ओर से आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में तेजस प्रताप, आनंद कुमार, सत्यम कुमार ने प्रथम द्वितीय तृतीय एवं जूनियर वर्ग में अधिकांश राय, शुभम श्री, श्रेयांश कुमार ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं बालिका दौड़ में निमिषा कुमारी, अदिति कुमारी एवं शांभवी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा जूनियर में सौम्या मिश्रा, काजल कुमारी, संध्या प्रभाकर ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया. देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में अरुण, काव्या, अन्यया श्री, रेदांश, सृष्टि सिंह आदि ने पुरस्कार जीता. मौके पर रामशरण, डॉ योगेंद्र, डॉ अलका, डाॅ फारूक अली, प्रकाश चंद्र गुप्ता, प्रकाश चंद्र गुप्ता, डाॅ डीएन चौधरी, डॉ मनोज कुमार, संतोष कलाकार, डॉ श्रीकांत प्रसाद, उज्जवल कुमार घोष, अनीता शर्मा डॉ चैतन्य प्रकाश, सुनील कुमार रंग, गौतम कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन