स्नातक में सिर्फ नामांकन शुल्क होंगे माफ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jun 2024 9:06 PM
टीएमबीयू स्नातक सत्र 2024-28 सेमेस्टर वन नामांकन में एससी, एसटी छात्र-छात्राओं एवं सभी वर्गों की छात्राओं के नामांकन शुल्क माफी संबंधी एजेंडा सहित अन्य मुद्दों पर शनिवार को ऑनलाइन सिंडिकेट की बैठक कुलपति प्रो जवाहर लाल की अध्यक्षता में हुई.
टीएमबीयू स्नातक सत्र 2024-28 सेमेस्टर वन नामांकन में एससी, एसटी छात्र-छात्राओं एवं सभी वर्गों की छात्राओं के नामांकन शुल्क माफी संबंधी एजेंडा सहित अन्य मुद्दों पर शनिवार को ऑनलाइन सिंडिकेट की बैठक कुलपति प्रो जवाहर लाल की अध्यक्षता में हुई. . सर्वसम्मति से सदन में निर्णय लिया गया कि सरकार से भेजे गये पत्र के आधार पर एससी, एसटी छात्र-छात्राओं एवं सभी वर्गों की छात्राओं का सिर्फ नामांकन शुल्क 350 रुपये माफ किया जायेगा. जबकि नामांकन से संबंधित राजभवन से तय अन्य शुल्क लिया जायेगा. इसे लेकर सदन ने मुहर लगा दी है. सदन ने 10 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू करने का भी अनुमति दे दिया है. इसके अलावा कोर्ट मामला, बिजली बकाया बिल व सीनेट एकेडमिक की होने वाली बैठक पर भी विचार किया गया. बता दें कि नामांकन मामले को लेकर 28 मई को सिंडिकेट की बैठक हुई थी. इसमें कुछ सदस्य के नहीं जुड़ने पर नामांकन शुल्क को लेकर फैसला नहीं लिया जा सका था. ऐसे में सदन ने आठ जून तक स्नातक नामांकन को स्थगित कर दिया था. ऑनलाइन बैठक में सिंडिकेट सदस्य डॉ संजीव कुमार सिंह, डाॅ शैलेश्वर प्रसाद, डाॅ रूबी कुमारी, डीएसडब्ल्यू डाॅ बिजेंद्र कुमार, प्रॉक्टर डाॅ अर्चना कुमारी साह, रजिस्ट्रार डाॅ विकास चंद्रा, पीजी मैथिली विभाग के हेड प्रो राम सेवक सिंह, पीजी म्यूजिक की हेड प्रो निशा झा आदि ने शामिल हुए. ——————– कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए भेजा गया पत्र – विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो बिजेंद्र कुमार ने कहा कि सभी कॉलेजों को स्नातक में नामांकन प्रक्रिया शुरू करने के लिए पत्र भेजा गया है. कॉलेजों में आठ से प्रक्रिया शुरू हो जायेगा. उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रथम मेधा सूची जारी किया गया था. एक बार फिर से प्रथम मेधा सूची जारी करने के लिए कॉलेजों से कहा गया है. प्रथम मेधा सूची 10 जून को जारी होगा. सूची के आधार पर 11 से 15 जून तक कॉलेजों में नामांकन लिया जायेगा. दूसरी मेधा सूची 19 जून को जारी होगा. इस सूची से 19 से 22 जून तक नामांकन लिया जायेगा. तीसरी मेधा सूची 26 जून को जारी किया जायेगा. इसी सूची से 29 जून तक काॅलेजों में दाखिला होगा. जबकि ऑन्-स्पॉट व कोटा सीट के लिए एक ये छह जुलाई तक नामांकन होगा. क्लास छह जुलाई से शुरू होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










