Bhagalpur News. बीएन कॉलेज में एनएसएस शिविर शुरू, कबीरपुर गांव के विकास का खाका खींचेंगे स्वयंसेवक

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. बीएन कॉलेज में एनएसएस शिविर शुरू, कबीरपुर गांव के विकास का खाका खींचेंगे स्वयंसेवक

बीएन कॉलेज में एनएसएस शिविर.

विज्ञापन

उद्घाटन समारोह : वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सुधार में स्वयंसेवकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बतायातिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीएन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन शुक्रवार को आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनिरुद्ध कुमार ने की. इस अवसर पर विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. साथ ही पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी व समाजसेवी जेड हसन और विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ संजय जायसवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच की शोभा बढ़ायी.

स्वयं सेवक समाज निर्माण में बनेंगे ””””मील का पत्थर””””

प्राचार्य डॉ अनिरुद्ध कुमार ने एनएसएस इकाई को बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि यह शिविर अपने उद्देश्यों को पूर्ण करेगा. उन्होंने कहा, त्याग, सामुदायिक सहयोग और संतुलित जीवन जैसे लक्ष्यों को पाने में यह शिविर मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने विशेष रूप से गोद लिये गये गांव कबीरपुर का जिक्र करते हुए कहा कि स्वयंसेवक उन उपायों को प्रशासन तक पहुंचायेंगे, जिससे गांव और समाज लाभान्वित हो सके.

कुंदन बनकर निकलेंगे छात्र : डीएसडब्ल्यू

डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह ने बीएन कॉलेज की एनएसएस इकाई की सराहना करते हुए कहा कि यहां के छात्रों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किये हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि इस सात दिवसीय प्रशिक्षण के बाद छात्र ””””कुंदन”””” बनकर निकलेंगे और समाज को अपनी सेवा से प्रकाशित करेंगे. डॉ संजय जायसवाल (क्रीड़ा सचिव) ने अपने एनएसएस के दिनों को याद करते हुए कहा कि ””””स्वयं से पहले आप”””” का संकल्प ही राष्ट्र निर्माण का असली आधार है. जेड हसन (पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी) ने आपदा के समय एनएसएस की भूमिका को रेखांकित किया. उन्होंने कोविड काल के संस्मरण साझा करते हुए बताया कि कैसे नागरिक समाज के सिद्धांतों को एनएसएस ने जीवंत रखा.

ये भी थे उपस्थित

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ इरशाद अली के विषय प्रवेश के साथ हुई. मंच संचालन डॉ किरण कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ इंदु कुमारी द्वारा किया गया. इस मौके पर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक डॉ अंबिका कुमार, डॉ अमित कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ पिंकू कुमार, डॉ शशि कपूर दास, डॉ सुजाता कुमारी, डॉ रिचा कुमारी, डॉ राजेश कुमार सहित कई अन्य प्राध्यापक उपस्थित थे. साथ ही निधि, सानू, अमन, तान्या, दिव्य राज, कोमल, श्रुति, रामवीर और रोमित जैसे बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करायी.

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन