4600 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट का गिफ्ट बिहार के इस जिले को मिला, बिछेगा नया रेलवे ट्रैक और बाइपास लाइन भी

Updated:
विज्ञापन

रेल लाइन (सांकेतिक तस्वीर)

New Rail Line Bihar: बिहार के भागलपुर जिले को रेलवे की तरफ से खास तोहफा मिला. तीन रेलवे प्रोजेक्ट पर मंजूरी मिलने के बाद पहले से और भी ज्यादा रेल कनेक्टिविटी मजबूत हो सकती है. इनमें भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट रेलखंड के दोहरीकरण, नया बाइपास लाइन और भागलपुर-जमालपुर के बीच तीसरी रेल लाइन शामिल हैं.

विज्ञापन

New Rail Line Bihar: भागलपुर और इसके आसपास के जिलों में रेल कनेक्टिविटी पहले से और ज्यादा मजबूत होने वाली है. जिले को लगभग 4600 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट की सौगात दी गई है. रेल मंत्रालय की तरफ से सांसद अजय कुमार मंडल को विस्तार से उनकी ओर से किए गए सवाल का जवाब दिया गया है. इनमें रेल विकास परियोजनाओं से लेकर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं तक के बारे में जिक्र किया गया है.

भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट रेल लाइन की डबलिंग

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए खुशखबरी है. भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी मिल गई है. 177 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर करीब 3169 करोड़ रुपये खर्च होंगे. डबल लाइन बनने के बाद इस रूट पर यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही आसान हो सकेदी. सबसे बड़ा फायदा माल ढुलाई को मिलने वाला है.

जानकारी के मुताबिक, कोयला, सीमेंट, उर्वरक, ईंट और पत्थर जैसी वस्तुओं की ढुलाई तेज होगी और हर साल करीब 1.5 करोड़ टन अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता विकसित होने का अनुमान है. इस परियोजना से तीन राज्यों के 441 गांवों और करीब 28.72 लाख लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. बांका, गोड्डा और दुमका जैसे जिलों को भी इसका फायदा होगा.

धार्मिक पर्यटन के लिए भी यह परियोजना अहम है. बाबा बैद्यनाथ धाम और तारापीठ तक पहुंच बेहतर होने से श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होगी. यानी डबल ट्रैक से सिर्फ ट्रेनें नहीं बढ़ेंगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

गोनूधाम रेल परियोजना की भी सौगात

लंबे समय से इंतजार में रही गोनूधाम रेल परियोजना बेहद खास मानी जा रही है. करीब 303.02 करोड़ रुपये की इस योजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. रेलवे का लक्ष्य इसी साल निर्माण शुरू कर 2028 तक परियोजना पूरी करने का है.

प्रोजेक्ट के तहत सबौर से गोनूधाम तक 13.38 किलोमीटर लंबी बाइपास रेल लाइन बनाई जाएगी. नई लाइन बनने के बाद भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव काफी कम होगा. अभी एक ही रूट पर यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही के कारण परिचालन प्रभावित होता है.

बाइपास तैयार होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा आसान हो सकेगी और समय पालन में सुधार की उम्मीद है. सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बिहार-झारखंड के बीच रेल नेटवर्क के विस्तार को नई दिशा मिलेगी, जिससे आने वाले समय में इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत हो सकती है.

भागलपुर-जमालपुर के बीच बनेगी तीसरी रेल लाइन

बढ़ते रेल ट्रैफिक के बीच भागलपुर-जमालपुर रेलखंड को बड़ी सौगात मिली है. करीब 53 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन के निर्माण के लिए 1,156 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और भू-अर्जन की प्रक्रिया जारी है. इस रूट पर हर रोज 45 से 50 मालगाड़ियां चलती हैं, जिससे यात्री ट्रेनों के परिचालन पर दबाव रहता है.

तीसरी लाइन बनने के बाद माल और यात्री ट्रेनों को अलग-अलग ट्रैक मिलने की उम्मीद है. इससे सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, समय की बचत हो सकेगी और नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी खुलेगा. यानी भागलपुर-जमालपुर रेल सफर आने वाले दिनों में और तेज होने वाला है.

Also Read: बिहार के 15 जिले बाढ़ प्रभावित, 2 हजार गांव हाई रिस्क जोन में, CM सम्राट ने नदियों को लेकर बताया प्लान


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन