bhagalpur news. पोस्टमार्टम में खुलासा - गला घोंट कर की गयी थी नीरज उर्फ रॉकी की हत्या

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 1:27 AM

विज्ञापन

जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक में छत पर पानी की टंकी में रविवार को मिले नीरज कुमार उर्फ रॉकी के शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी

विज्ञापन

जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक में छत पर पानी की टंकी में रविवार को मिले नीरज कुमार उर्फ रॉकी के शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई. अब तक दुर्घटना की आशंका जतायी जा रही थी, लेकिन नीरज की गला घोंट कर हत्या की गयी है. वहीं एसएसपी हृदयकांत मृतक के घर पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है. उन्होंने मृतक के भाई यूएस में रहने वाले पंकज कुमार व अन्य लोगों से भी पूछताछ की है. एसएसपी ने मौके पर ही पुलिस पदाधिकारियों को उद्भेदन करने का निर्देश दिया. उनके साथ सिटी डीएसपी वन अजय कुमार चौधरी और जोगसर के थानाध्यक्ष मंटू कुमार समेत अन्य पुलिस बल भी मौजूद थे. भाई के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी मामले की प्राथमिकी जोगसर थाने में भाई के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस से जानकारी मिली है कि मृतक के भाई ने न तो हत्या का कारण स्पष्ट किया है और न ही किसी पर शक जताया है. मालूम हो कि रविवार की सुबह नीरज का शव पानी टंकी से बरामद किया गया था, जबकि मंगलवार को भाई के पहुंचने के बाद दाह संस्कार किया गया. शव मिलने के 48 घंटे बाद पुलिस द्वारा घटना स्थल की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला से करायी गयी थी, जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं. दूसरी तरफ भाई के इंतजार में नीरज का शव पड़ोसी के घर के पास फ्रिजर में रखा गया था. कुछ परिजनों ने बताया कि घर तक जाने का रास्ता नहीं था इसलिए शव को फ्रीजर में रखा गया था. पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण है पोस्टमार्टम रिपोर्ट सिटी डीएसपी टू अजय कुमार चौधरी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या की बात सामने आयी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. टावर डंप लिया गया है. एफएसएल की टीम ने भी विजिट किया गया. मृतक के भाई और आसपास के लोगों से बातचीत की गयी है. फोरेंसिक जांच में देरी की बात पर डीएसपी ने कहा कि उस समय तीन जगह पर गई हुई थी, अगले दिन उनके द्वारा विजिट किया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है. जल्द ही कांड का उद्भेदन किया जाएगा. पहली बार ऐसा था घटना स्थल बरामदगी के वक्त नीरज का सिर पानी भरे टंकी के अंदर और और पैर उपर के तरफ था. शरीर पर मात्र एक फटी जंघिया थी और बाकी कपड़े दीवार पर रखे थे. कहा जा रहा है कि नीरज पीठ के बल पानी में था. पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था. पुलिस की जांच में अबतक कोई सुराग नहीं मिला है. सीसीटीवी अवलोकन में भी कुछ संदेहास्पद नहीं दिखा है. वहीं दूसरी तरफ नीरज इन दिनों रोज एक श्राद्ध का भोज खाने जा रहा था. दो दिनों तक वह वहां गया था, लेकिन शनिवार को नहीं पहुंचा था. जबकि एक चाय की दुकान पर भी वह रोजाना जाता था, लेकिन शनिवार को वह चाय पीने भी नहीं गया था. नीरज की मां के अनुसार शनिवार की शाम में वह निकला था, लेकिन छत पर गया कि बाहर गया, उसे नहीं पता. जानकारी मिली है कि नीरज अक्सर शाम के समय में टंकी के पास जा कर स्नान करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन