Bhagalpur News. चार बूथों पर मुरारी पासवान को मिले इकाई अंक में वोट

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. चार बूथों पर मुरारी पासवान को मिले इकाई अंक में वोट

मुरारी पासवान को चार बूथों पर मिले इकाई में वोट.

विज्ञापन

पीरपैंती विधानसभापीरपैंती से निर्वाचित भाजपा प्रत्याशी मुरारी पासवान को अधिकतर बूथों पर झोली भर-भर कर मतदाताओं ने वोट किये. लेकिन चार ऐसे बूथ हैं, जहां इकाई अंक में वोट मिले हैं. इनमें बूथ नंबर 46 में सात, बूथ नंबर 63 में छह, बूथ नंबर 64 में आठ और बूथ नंबर 126 में नौ वोट मिले. हालांकि, चुनाव में मुरारी पासवान को कुल 1,40,370 वोट मिले. वहीं निकटवर्ती पराजित प्रत्याशी रामविलास पासवान को 87291 वोट प्राप्त हो सके. सबसे कम वोट पानेवाले प्रत्याशी में नंदकिशोर रजक रहे, जिन्हें महज 488 मतदाताओं ने वोट किया.

दो बूथों पर 700 से अधिक वोट मिले

मुरारी पासवान को दो बूथों पर 700 से अधिक मत मिले. बूथ नंबर 208 पर 740 और 209 पर 751 वोट प्राप्त हुए. वहीं 500 से 600 के बीच वोट देने वाले बूथों की संख्या 40 रही.

35 बूथों पर दहाई अंकों में मिले वोट

बूथ नंबर : वोट45 : 15, 53 : 16, 62 : 42, 149 : 77, 151 : 96, 174 : 91, 226 : 81, 231 : 47, 261 : 78, 266 : 18, 267 : 19, 268 : 37, 269 : 29, 270 : 61, 271 : 54, 291 : 28, 297 : 92, 302 : 44, 303 : 77, 307 : 35, 308 : 25, 311 : 22, 312 : 23, 316 : 60, 324 : 63, 329 : 99, 331 : 83, 363 : 50, 379 : 96, 388 : 27, 389 : 48, 395 : 89, 396 : 13, 397 : 29, 399 : 49.

एक नजर में

कुल वैध वोट पड़े : 244240

रिजेक्टेड वोट : 0नोटा : 2731

89 नंबर बूथ पर पड़े सर्वाधिक नोटा : 27

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन