Bihar News: गंगा में डूबने आ गयी प्रेमिका, तो भागा आया प्रेमी और शादी को हुआ राजी, घाट पर लिये सात फेरे

Updated at : 20 Jun 2022 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: गंगा में डूबने आ गयी प्रेमिका, तो भागा आया प्रेमी और शादी को हुआ राजी, घाट पर लिये सात फेरे

भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा घाट पर एक प्रेमिका और प्रेमी की कहानी कुछ ऐसी दिखी कि लोगों को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ गया. गंगा में डूबने आयी लड़की को उसके प्रेमी ने अपना बनाया और विवाह कर लिया.

विज्ञापन

भागलपुर के सुल्तानगंज का गंगा घाट यूं तो अभी श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर सुर्खियों में है. लेकिन रविवार को यहां एक ऐसा वाक्या हुआ कि इसकी चर्चा इलाके में हर तरफ होती रही. एक प्रेमी-प्रेमिका यहां घाट पर पहले तो एक दूजे से उलझे, लेकिन थोड़ी देर के बाद ही दोनों हमेसा के लिए एक दूसरे के हो गये. लेकिन इस बीच जो हाई लेवल ड्रामा हुआ उसके गवाह कई लोग बन गये.

घाट पर हाई वोल्टेज  ड्रामा

सुलतानगंज के गंगा घाट पर रविवार को प्रेमी युगल दांपत्य सूत्र में बंध गये. इससे पहले घाट पर खूब ड्रामा हुआ. प्रेमी के शादी करने इन्कार करने पर प्रेमिका गंगा में डूब कर जान देने सुलतानगंज पहुंच गयी. उसे काफी देर से घाट पर बैठे देख आसपास के लोगों को आशंका हुई तो उससे पूछताछ की.

5 साल का प्रेम, नौकरी के बाद शादी से किया इनकार

लड़की ने बताया कि उसका घर मुंगेर है. वह तारापुर के एक लड़के से पांच साल से प्रेम करती है. अब उसकी नौकरी हो गयी है. उसने छुट्टी में घर आने पर शादी करने का वादा किया था, लेकिन यहां आने के बाद उसने शादी करने से इन्कार कर दिया.

Also Read: Bihar: जिस स्टेडियम में धोनी ने खेली धुआंधार पारी, अब कबाड़खाने जैसे कमरे में वहां रखे जाते जीते हुए कप
लड़के को दी गयी सूचना

लड़की ने कहा कि जिसके लिए पांच साल इंतजार किया और सबकुछ उसे मान बैठी, उसकी वादाखिलाफी कैसे बर्दाश्त करूं. इसलिए अब जीने से क्या फायदा. यह कहते हुए वह फफक पड़ी. लोगों ने उसके प्रेमी से संर्पक कर समझाया और लड़की की मनोदशा के बारे में बताया तो वह भागे-भागे गंगा घाट पर आया.

या तो यहीं पर शादी करो या मैं गंगा में कूद कर जान दे दूं

लड़के ने प्रेमिका को काफी समझाया और घर वापस चलने को कहा, लेकिन लड़की इस जिद पर अड़ गयी कि या तो यहीं पर शादी करो या मैं गंगा में कूद कर जान दे दूंगी. तब स्थानीय लोगों की पहल पर लड़का भी शादी के लिए तैयार हो गया.

प्रेमी शादी के लिए हुआ तैयार, लिये सात फेरे

लोगों ने सारी व्यवस्था कर दी और मां गंगा के पावन तट पर प्रेमी युगल ने सात फेरे लिये और प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया. इसके बाद दोनों ने अपने परिवार वालों को शादी कर लेने की जानकारी दी. दोनों के घर वाले भी पहुंच गये. किसी को कोई गिला-शिकवा नहीं था. सभी खुश थे. पूजा-अर्चना कर सभी अपने घर लौटे.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन