bhagalpur news. 28 मई तक जिले में हल्की वर्षा व तेज हवा चलने का अनुमान

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. 28 मई तक जिले में हल्की वर्षा व तेज हवा चलने का अनुमान

जिले में शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को दिनभर भीषण गर्मी व तेज धूप से राहत मिली. बादलों की आवाजाही के बीच 17.1 मिलीमीटर बारिश हुई.

विज्ञापन

जिले में शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को दिनभर भीषण गर्मी व तेज धूप से राहत मिली. बादलों की आवाजाही के बीच 17.1 मिलीमीटर बारिश हुई. दिन का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 93 प्रतिशत रही. दक्षिण पूर्व दिशा से 7.8 किमी/घंटा की गति से हवा चली. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 से 28 मई के दौरान जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा व गरज के साथ बिजली चमकने का अनुमान है. 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री रहने का अनुमान है. पूर्वानुमान की अवधि में 11-25 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चल सकती है. किसानों के लिए सलाह : बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में वर्षा की संभावना को देखते हुए मक्का व अरहर की कटाई एवं दौनी अविलंब पूरा कर दानों को सुरक्षित स्थानों पर भंडारित करें. खड़ी फसलों में सिंचाई स्थगित करें. खाद, कीटनाशक का छिड़काव आसमान साफ रहने पर ही करें. ठनका की चेतावानी के लिए मोबाइल में दामिनी एप डाउनलोड करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन