Bhagalpur News : शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर कुछ-कुछ देर बाद लगता रहा जाम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

विभिन्न जगहों पर ट्रैफिक ब्लॉक लिये जाने के कारण रोड शो के पहले और बाद कुछ-कुछ देर के बाद जाम लगता रहा.
विज्ञापन
भागलपुर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर मंगलवार को जाम से लोग परेशान रहे. विभिन्न जगहों पर ट्रैफिक ब्लॉक लिये जाने के कारण रोड शो के पहले और बाद कुछ-कुछ देर के बाद जाम लगता रहा. खास कर तिलकामांझी चौक पर बरारी की ओर जाने वाली सड़क और मनाली चौक की ओर जाने वाली सड़क पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहीं. विश्वविद्यालय के पास निर्माण कार्य के कारण जाम लगने की सूचना है. विश्वविद्यालय थाना के आगे भूतनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते पर दिन में कई बार जाम की स्थिति रही. तातारपुर से स्टेशन तक दिन में रह-रह कर जाम लगता रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










