भागलपुर रेलखंड में चला सघन टिकट जांच अभियान, 638 बेटिकट यात्री पकड़े गये
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर रेलखंड में रेलवे का बड़ा टिकट जांच अभियान चलाया गया. कई प्रमुख ट्रेनों में हुई सघन जांच के दौरान सैकड़ों बेटिकट और अनियमित यात्री पकड़े गए, जिससे रेलवे को लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों और स्टेशनों पर कुल 638 बेटिकट एवं अनियमित यात्रा के मामले पकड़े गए. रेलवे को जुर्माने के रूप में 4 लाख 55 हजार 780 रुपये की राशि प्राप्त हुई.कई प्रमुख ट्रेनों में हुई जांच
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह विशेष अभियान भागलपुर, साहिबगंज और कहलगांव रेलखंड के साथ कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में चलाया गया.जिन ट्रेनों में सघन जांच की गई उनमें भागलपुर-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर टर्मिनल इंटरसिटी एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, मालदा-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस, पटना-दुमका एक्सप्रेस और अंग एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल रहीं.रेलवे सुरक्षा बल ने भी दिया सहयोग
यह अभियान टिकट जांच दल और वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से चलाया गया.जांच के दौरान बेटिकट यात्रा, अनियमित टिकट और नियमों के उल्लंघन के मामलों पर कार्रवाई की गई.रेलवे को मिला 4.55 लाख रुपये का राजस्व
अभियान के दौरान कुल 638 मामलों का पता लगाया गया. इसके बाद संबंधित यात्रियों से जुर्माना वसूल किया गया, जिससे रेलवे को 4,55,780 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ.रेलवे अधिकारियों ने इसे एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताया है.आगे भी जारी रहेगा अभियान
मालदा मंडल रेलवे ने कहा कि रेलवे राजस्व की सुरक्षा और वैध टिकटधारी यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे.रेल प्रशासन का कहना है कि अनधिकृत यात्रा को रोकने और यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी प्रतिदिन सघन टिकट जांच अभियान जारी रहेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










