bhagalpur news. खेल पदाधिकारी ने प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का किया निरीक्षण

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. खेल पदाधिकारी ने प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का किया निरीक्षण

जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार एवं नाथनगर उप प्रमुख नाथनगर सविता राय ने शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्टेडियम उच्च विद्यालय शाहपुर का निरीक्षण किया गया

विज्ञापन

जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार एवं नाथनगर उप प्रमुख नाथनगर सविता राय ने शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्टेडियम उच्च विद्यालय शाहपुर का निरीक्षण किया गया. ग्रामीणों द्वारा उक्त स्थल पर अवस्थित जमीन को लेकर जो आपत्ति दी गई थी, उसे आपसी सहमति से दूर कर लिया गया. ग्राम पंचायत राघोपुर ग्राम शाहपुर के ग्रामीणों व समस्त प्रबुद्ध जनों ने एक स्वर में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम बनाने के लिए सरकार के कार्यों को संतोषजनक एवं युवाओं के मार्गदर्शन हेतु सराहनीय कार्य बताया. ग्राम पंचायत रन्नूचक मकंदपुर में अवस्थित उच्च विद्यालय रन्नूचक मकंदपुर के प्रांगण में निर्मित खेल मैदान का भी निरीक्षण किया. जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा बच्चों के खेल का वीडियोग्राफी निर्मित किया गया एवं बच्चों के भविष्य के लिए उन्होंने विनोबा कन्या विद्यालय के प्रधानाध्यापक से बच्चों को खेल में शामिल करने के लिए मार्गदर्शन किया. बढ़ते शीत लहर के प्रकोप में जिला खेल पदाधिकारी उपप्रमुख नाथनगर के साथ सेवा कुटीर गौरीपुर भिक्षुक आश्रम (सेवा कुटीर) में अलाव की व्यवस्था की गई है. युवाओं के लिए बैडमिंटन एवं कैरम बोर्ड खेल की भी व्यवस्था करने का उन्होंने आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन