Bhagalpur news चमकी बुखार से बच्ची की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news चमकी बुखार से बच्ची की हालत गंभीर

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में रविवार शाम चमकी बुखार का एक नया मामला सामने आया है.

विज्ञापन

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में रविवार शाम चमकी बुखार का एक नया मामला सामने आया है. रंगरा थाना क्षेत्र के साहू टोला, हरनाथचक के संजय साह की पुत्री पायल कुमारी (आठ) को अचानक तेज बुखार और चमकी (दौरे) आने लगे. परिजनों ने आनन-फानन में पायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया. चिकित्सक डॉ पुरुषोत्तम कुमार ने पायल का प्राथमिक उपचार किया. पायल की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर के जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया.

करीब एक करोड़ की लागत से कटाव निरोधी कार्य शुरू

कहलगांव प्रखंड के बीरबन्ना पंचायत के तौफील और अंठावन में बाढ़ पूर्व कटाव निरोधी कार्य का सोमवार को पूजा पाठ कर शुभारंभ किया गया. सोमवार को संवेदक ने पूजा पाठ के साथ ध्वजारोहण किया. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय मंडल, गंगाधर राज, गौतम कुमार और पिंटू यादव ने नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया. कटाव निरोधी कार्य के लिए जिओ बैग की आपूर्ति शुरू कर दी गयी है. बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता आदित्य त्यागी ने बताया कि करीब एक करोड़ की लागत से तौफील गांव के दिलीप सिंह के घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी तक कटाव निरोधी कार्य कराया जायेगा, जिसमें 25 फीट की ऊंचाई तक बालू भरा जिओ बैग और गैबियन का कार्य कराया जायेगा.

दहेज प्रताड़ना व दूसरी शादी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

कहलगांव शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र टिकलूगंज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर पत्नी के रहते दूसरी शादी करने और दहेज प्रताड़ना के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आया व्यक्ति टिकलूगंज के राजू यादव का पुत्र शिवजी यादव है. थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि दो महीने पूर्व शिवजी यादव की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. पत्नी ने आरोप लगाया था कि शिवजी यादव ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता हैं और उसकी उपेक्षा कर दूसरी शादी की है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने टिकलूगंज स्थित उसके घर पर छापा मार कर शिवजी यादव को गिरफ्तार कर किया. फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन