Bhagalpur News. मारवाड़ी कालेज में शैक्षणिक सामान्य सदन भवन का भूमि पूजन

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. मारवाड़ी कालेज में शैक्षणिक सामान्य सदन भवन का भूमि पूजन

मारवाड़ी कॉलेज में भवन निर्माण का आधारशिला रखा गया.

विज्ञापन

मारवाड़ी कॉलेज कैंपस में सोमवार को रूसा 2.0 योजना के तहत पुस्तकालय भवन के सामने बनने वाले शैक्षणिक सामान्य सदन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया. टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा व ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी भूमि पूजन में शामिल हुए.

मौके पर कुलपति प्रो चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय में आइक्यूएसी के कार्यों का अभी विकास बहुत कम हुआ है. उन्होंने कहा कि आइक्यूएसी के पदाधिकारी को सभी कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रमों का एजेंडा, शोध की गुणवत्ता आदि पर ठीक से काम करने की सलाह दी. उन्होंने एनएसएस के विशेष शिविर में बैच के बिना लगाये एवं कम संख्या को लेकर चिंता जाहिर की. कुलपति ने कहा कि एलएनएमयू के नैक ग्रेडिंग को लेकर कहा कि वहां की तुलना में इस विश्वविद्यालय में वर्क कल्चर में काफी अंतर है. ऐसे में टीएमबीयू अभी बहुत पीछे है. वहीं, टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा कॉलेज में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की सराहना की. साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति की भी तारीफ की. कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने स्टेडियम को कालेज को देने का आग्रह प्रभारी कुलपति से किया.

इस अवसर पर रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे, सिंडिकेट सदस्य डाॅ मृत्युंजय सिंह गंगा, सीनेट सदस्य शंभू दयाल खेतान, सज्जन किशोरपुरिया, टीएनबी प्राचार्य डाॅ दीपो महतो, टीएनबी कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो एसएन पांडेय, ब्रजकिशोर प्रसाद, प्रो रंजना, डाॅ अवधेश राजक, डाॅ अतुलचंद्र घोष, डाॅ राहुल कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन