सुलतानगंज में ‘सरकार गांव के द्वार’ अभियान शुरू, सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 19 May 2026 2:59 PM
विज्ञापन
Bhagalpur News : बिहार सरकार अब गांवों तक सीधे पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है. सुलतानगंज में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, जहां कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया. अधिकारियों ने साफ कहा कि बाकी समस्याओं का निपटारा 30 दिनों के भीतर हर हाल में किया जाएगा.
विज्ञापन
सुलतानगंज, भागलपुर से डबलू की रिपोर्ट :
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आह्वान पर मंगलवार से पूरे बिहार में पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर की शुरुआत की गई. इसी क्रम में सुलतानगंज प्रखंड के खानपुर और कहरारिया पंचायत सरकार भवन में एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ. शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई.पंचायत भवन बना जनसमस्याओं का समाधान केंद्र
खानपुर पंचायत सरकार भवन में सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविर में राजस्व, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, जमीन म्यूटेशन और नल-जल योजना से जुड़े अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए, जिनमें कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया.शिविर में पहुंचे लोगों ने कहा कि पहली बार गांव में ही इतने विभागों के अधिकारी एक साथ मिले, जिससे उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिली.अधिकारियों ने सीधे सुनी लोगों की परेशानी
पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में डीसीएलआर और प्रशिक्षु एसपी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. अधिकारियों ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए. बीडीओ ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का निष्पादन अगले 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि आम लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए ब्लॉक या जिला कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े.
‘सरकार गांव की चौखट तक पहुंचे’
अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मंशा है कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे गांव तक पहुंचे. सहयोग शिविर इसी सोच का हिस्सा है, जहां प्रशासन खुद लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और लोगों ने इस पहल को जनहित में अहम कदम बताया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










