सोना-चांदी के भाव स्थिर, अरहर-मूंग में तेजी, खाद्य तेलों की कीमतों में भी उछाल
आभूषण की दुकान | Prabhat Khabar Network
भागलपुर की मंडियों में सोना-चांदी के भावों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. जानिए दलहन और तेलहन की ताजा कीमतें और व्यापारियों का क्या है मत.
भागलपुर : स्थानीय मंडियों में कुछ दलहन और तिलहन को छोड़कर खाद्य पदार्थों के भाव में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं है. वहीं सर्राफा बाजार में पिछले एक महीने से सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. छह दिन पहले सोने के भाव में तेजी आयी थी, जबकि चांदी में नरमी दर्ज की गयी थी. अब पिछले तीन दिनों से दोनों धातुओं की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. बाजार में सोना-चांदी के भाव पहले से ही ऊंचे स्तर पर हैं.
24 कैरेट सोना 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम
स्थानीय सर्राफा बाजार के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी 2.36 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर है.
चना और अरहर के भाव में तेजी
थोक मंडी में दलहन के भाव में कुछ बदलाव देखा गया है. चना और मसूर दाल के भाव फिलहाल स्थिर बताये जा रहे हैं, जबकि अरहर और मूंग के दाम में उतार-चढ़ाव है. खाद्य सामग्री के स्थानीय भाव इस प्रकार हैं:
| खाद्य सामग्री | कीमत |
| चना व मसूर दाल | 72 रुपये/किलो |
| अरहर दाल | 120-130 रुपये/किलो |
| मूंग दाल | 98 रुपये/किलो |
| कलाई दाल | 105-115 रुपये/किलो |
| आटा | 35 रुपये/किलो |
कतरनी चावल 80 से 160 रुपये किलो तक
अनाज मंडी में कतरनी चावल की कीमत गुणवत्ता के अनुसार 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक है. वहीं स्वर्णा चावल करीब 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है. कतरनी चूड़ा की कीमत 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम है.
चीनी के 50 किलो के पैकेट की कीमत पहले 2300 रुपये से बढ़कर 3200 रुपये तक पहुंच गयी थी. अब इसकी कीमत करीब 2500 रुपये है.
खाद्य तेलों के भाव में भी तेजी
तिलहन और खाद्य तेल बाजार में भी तेजी का रुख बना हुआ है. व्यापारियों के अनुसार 15 किलो मंगल तेल का डिब्बा तीन महीने पहले 2475 रुपये का था, जो पहले 2800 रुपये और अब बढ़कर 2940 रुपये हो गया है. कलश तेल का भाव 2960 रुपये बताया गया है.
रिफाइंड पाम तेल की कीमत पिछले दो महीने से 2350 से 2450 रुपये प्रति 13 लीटर के बीच बनी हुई है. वहीं भोजन वनस्पति का 15 किलो जार करीब 2480 रुपये में बिक रहा है.
शादी-ब्याह के सीजन में बढ़ सकती है मांग
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन और बाजार में आपूर्ति की स्थिति के अनुसार कीमतों में बदलाव हो सकता है. मांग बढ़ने पर कुछ विशेष उत्पादों के भाव में और तेजी आने की संभावना है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए