सुबह पांच बजे बाबा बूढ़ानाथ की सरकारी पूजा, पट खुलते ही लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

बूढानाथ मंदिर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में विशेष सरकारी पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई. पूजा के बाद भारी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए और जयकारे लगाए.

विज्ञापन

भागलपुर : प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में बुधवार सुबह पांच बजे विधि-विधान के साथ सरकारी पूजा संपन्न हुई. इस दौरान भगवान शिव का गंगाजल, फूल-फल और पंचामृत से अभिषेक किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न होने से मंदिर परिसर सुबह से ही भक्तिमय बना रहा.

विज्ञापन

महंत के सान्निध्य में हुआ विशेष अनुष्ठान

महंत शिवनारायण गिरि के सान्निध्य में पंडित अभिषेक पांडेय ने पूरे विधि-विधान और शुद्धता के साथ सरकारी पूजा संपन्न करायी. पूजा के दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण से मंदिर परिसर का वातावरण आध्यात्मिक हो गया.

पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुले पट

सरकारी पूजा और आरती संपन्न होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. पट खुलते ही बाबा के दर्शन के लिए सुबह से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा बूढ़ानाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करते नजर आये.

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर

मंदिर में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बाबा बूढ़ानाथ के जयकारे लगाये. जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किये गये. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने व्यवस्था संचालन में सहयोग किया. लगातार पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन