सोना चांदी के भाव स्थिर, तिलहन में तेजी, दलहन स्थिर

Updated:
विज्ञापन

आभूषण की दुकान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर मंडी में सोना-चांदी के भाव स्थिर हैं, जबकि तिलहन और कुछ दलहन की कीमतों में तेजी देखी गई है। ताजा थोक और खुदरा बाजार भाव की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

भागलपुर. स्थानीय मंडियों में कुछ दलहन व तेलहन को छोड़ खाद्य पदार्थों की कीमत स्थिर है, लेकिन सर्राफा बाजार के भावों में लगातार बढ़ोतरी व उतार-चढ़ाव जारी है. साेना-चांदी की कीमत में एक माह पहले से लगातार उतार-चढ़ाव रहा. 20 दिन पहले सोना की कीमत थोड़ी चढ़ गयी, तो चांदी में नरमी आयी. 15 दिन से दोनों की कीमत स्थिर है. ताजा थोक दरों पर नजर डालें तो दलहन में चना व अरहर में तेजी है, जबकि अन्य अनाज के दाम स्थिर बने हुए हैं. तेलहन की कीमत में थोड़ी तेजी आयी है. वहीं खुदरा बाजार में कुछ क्षेत्रों में भी भाव स्थिर है. सर्राफा बाजार में पहले से ही कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं. सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर 24 कैरेट सोना : 1.45000 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट सोना : 1.31 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम) चांदी: 2.35 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम) दलहन और अनाज मंडी का हाल दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है. खाद्य सामग्री : दर (प्रति किलोग्राम) चना व मसूर दाल 72 रुपये अरहर दाल 120 से 130 रुपये मूंग दाल 98 रुपये कलाई दाल 105- 115 रुपये आटा 35 रुपये कतरनी चावल 80 से 160 तक अनाज मंडी में कतरनी चावल अपनी गुणवत्ता के आधार पर 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि स्वर्णा चावल सबसे किफायती 40 रुपये के भाव पर उपलब्ध है. चूड़ा के शौकीनों के लिए कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर मिल रहा है. चीनी 50किलो पैकेट 2300 से बढ़कर 2640 रुपये पहुंच गया. तेलहन बाजार में बढ़त खाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजी का रुख है. तीन माह पहले 15 लीटर वाले मंगल तेल का डिब्बा 2475 रुपये था, फिर 2800 रुपये हुआ. अब बढ़कर 2930 रुपये हो गया. वहीं, रिफाइन पाम तेल की कीमत 2350 से 2450 रुपये (प्रति 13 लीटर) के बीच दो माह तक बनी हुई है. भोजन वनस्पति 15 किलो जार 2480 रुपये हैं. व्यापारियों का मत, कीमतों में बदलाव संभव स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन और आपूर्ति की स्थिति को देखते हुए कीमतों में और भी होने की संभावना है. मांग बढ़ने पर कुछ विशेष उत्पादों के दाम 1000 रुपये प्रति किलोग्राम तक भी जा सकते हैं.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन