सावधान! गंगा-कोसी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी, चोरहर में तटबंध के करीब पहुंचा पानी

Ganga–Kosi Alert: गंगा-कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि, चोरहर में तटबंध के करीब पहुंचा पानी, आधे -अधूरे कटाव निरोधी कार्य से बढी चिंता गोपालपुर (भागलपुर )से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट
गोपालपुर (भागलपुर) से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट
Ganga–Kosi Alert: बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया के अनुसार फिलहाल सभी प्रमुख तटबंध सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है. हालांकि गंगा और कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है. विभाग लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है.
इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध पर हल्की बढ़ोतरी
सोमवार सुबह इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध के स्पर संख्या-7 पर जलस्तर में 5 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई, जहां पानी का स्तर 25.95 मीटर मापा गया. विभाग के अनुसार यहां अभी खतरे की स्थिति नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है.
Ganga–Kosi Alert: कोसी नदी में भी बढ़ा जलस्तर

कोसी नदी के मदरौनी गेज स्थल पर भी जलस्तर में 4 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई और यह 27.15 मीटर तक पहुंच गया. हालांकि यह स्तर अभी चेतावनी और खतरे के स्तर से नीचे है, लेकिन बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है.
चोरहर में सबसे अधिक बढ़ोतरी, तटबंध के करीब पहुंचा पानी
चोरहर गेज स्थल पर सबसे अधिक 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां जलस्तर 29.00 मीटर रिकॉर्ड किया गया. स्थानीय लोगों की चिंता इसलिए बढ़ गई है क्योंकि यहां पानी कई जगहों पर तटबंध के बेहद करीब पहुंच चुका है.
सभी तटबंध सुरक्षित, विभाग ने किया दावा
बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित हैं और कहीं भी खतरे की स्थिति नहीं है. विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
अधूरे कटाव निरोधी कार्यों से बढ़ी चिंता
हालांकि कई स्थानों पर कटाव निरोधी कार्य अब भी अधूरे हैं, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कार्य पूरा नहीं हुआ तो स्थिति गंभीर हो सकती है.
लोगों ने जल्द कार्य पूरा करने की मांग की
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कटाव प्रभावित क्षेत्रों में शेष कार्य तेजी से पूरा किया जाए ताकि संभावित खतरे को टाला जा सके. फिलहाल प्रशासन और ग्रामीण दोनों ही स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
ये भी पढ़ें : भागलपुर समेत दक्षिण बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 जुलाई तक आंधी-पानी के आसार
ये भी पढ़ें : सुलतानगंज में श्रावणी मेला की उलटी गिनती शुरू, जानिए श्रद्धालुओं के लिए क्या-क्या बदलने वाला है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











