Bhagalpur News: भाकपा अंचल सम्मेलन में 11 सदस्यों वाले अंचल परिषद का गठन

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News: भाकपा अंचल सम्मेलन में 11 सदस्यों वाले अंचल परिषद का गठन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 25वां अंचल सम्मेलन संपन्न

विज्ञापन

= भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 25वां अंचल सम्मेलन संपन्न

= 11 एवं 12 जुलाई को पीरपैंती में होगा पार्टी का जिला सम्मेलन

प्रतिनिधि, सबौर

भाकपा सबौर अंचल का 25वां सम्मेलन राजंदीपुर में आयोजित किया गया. सम्मेलन के आरंभ में झंडोत्तोलन पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार सिंह ने किया. इसके बाद शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. सम्मेलन का उद्घाटन पर्यवेक्षक अनीता शर्मा ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार जन विरोधी आर्थिक नीतियों को लागू कर रही है. जिससे आम जनता परेशान है. आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को सत्ता से बेदखल करने के लिए हमें अपने संगठन को और मजबूत संघर्षशील बनाने की जरूरत है. 11 एवं 12 जुलाई को पीरपैंती में पार्टी का जिला सम्मेलन होना है.

जिला सम्मेलन के लिए उमेश मंडल, परमानंद मंडल, गोगो मंडल और सरस्वती देवी प्रतिनिधि चुने गये. सम्मेलन में 11 सदस्यों वाले अंचल परिषद का गठन किया गया. जिसमें राज किशोर मंडल, प्रदीप कुमार सिंह, उमेश मंडल, परमानंद मंडल, घोघो मंडल, बहादुर मंडल, सिकंदर यादव सुनैना देवी सुशील मंडल कन्हाई मंडल शामिल है. राज किशोर मंडल अंचल सचिव निर्वाचित किये गये. इस अवसर पर पार्टी राज्य कार्यकारिणी के सदस्य डॉ सुधीर शर्मा प्रीतम कुमार दिनेश मंडल भोपाल मंडल सरथी मंडल महेश मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjiv Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन