इंटर व मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर बने पांच-पांच सेंटर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बैनर तले इंटर व मैट्रिक के कंपार्टमेंटल परीक्षा दो मई से शुरू होगी. इंटर की परीक्षा दो से 11 मई तक होगी.
– दो मई से शुरू होगी परीक्षा, सुबह नौ बजे के बाद सेंटर पर नहीं मिलेगा प्रवेश वरीय संवाददाता, भागलपुर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बैनर तले इंटर व मैट्रिक के कंपार्टमेंटल परीक्षा दो मई से शुरू होगी. इंटर की परीक्षा दो से 11 मई तक होगी. वहीं, मैट्रिक की परीक्षा दो से छह मई तक आयोजित की जायेगी. दोनों परीक्षा के लिए पांच-पांच सेंटर बनाये गये हैं. प्रथम पाली की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे तक ही सेंटर में प्रवेश दिया जायेगा. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा के लिए दोपहर 1.30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा. निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जायेगा. इंटर परीक्षा में कुल 2876 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. मारवाड़ी पाठशाला, झुनझुनवाला बालिका उच्च विद्यालय, टएनबी कॉलेजिएट स्कूल, बरारी उच्च विद्यालय व राज्यकीय बालिका उच्च विद्यालय में इंटर परीक्षा का सेंटर बनाया गया है. वहीं, मैट्रिक परीक्षा में कुल 2175 विद्यार्थी शामिल होंगे. इंटर स्तरीय जिला स्कूल, मोक्षदा बालिका उच्च विद्यालय, नवस्थापित जिला स्कूल, क्राइस्ट चर्च बालिका उच्च विद्यालय व श्याम सुंदर निकेतन उच्च विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से परीक्षा के संचालन को लेकर निर्देश जारी किया गया है. उसका अनिवार्य रूप से पालन किया जायेगा. परीक्षा को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है. कहा कि परीक्षा को लेकर वीक्षकों की ड्यूटी लगायी जा रही है. इसे लेकर संबंधित स्कूलों को पत्र भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










