bhagalpur news. सैंडिस स्टेडियम में प्रथम महिला स्मिता एथलेटिक्स लीग 27 को

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. सैंडिस स्टेडियम में प्रथम महिला स्मिता एथलेटिक्स लीग 27 को

जिला में पहली बार महिला एथलेटिक्स लीग आयोजित की जायेगी. इसका आयोजन सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में 27 नवंबर को होगा

विज्ञापन

जिला में पहली बार महिला एथलेटिक्स लीग आयोजित की जायेगी. इसका आयोजन सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में 27 नवंबर को होगा. जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव मो नसर आलम ने बताया कि दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ ललित भनोट, एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ एफियर्स के संयुक्त प्रयास से खेलों में महिला की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला स्मिता एथलेटिक्स लीग पूरे देश में आयोजित की जा रही है. संघ के अध्यक्ष जेड हसन ने बताया कि भारत सरकार के युवा मामले के मंत्रालय की ओर से खेलो इंडिया की तर्ज पर अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन कराया जा रहा है. स्मिता एथलेटिक्स लीग में अंडर-14 एवं अंडर-16 की लड़कियां भाग लेंगी. अंडर-14 वर्ग में ट्रायथलान ग्रुप ए में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ग्रुप बी में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेक, ग्रुप सी में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, 600 मीटर दौड़, अंडर-16 वर्ग में 60 मीटर, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेक, भाला फेक, डिस्कस थ्रो होगा. खिलाड़ियों का आयु तय किया गया है. इसमें खिलाड़ियों का जन्म अंडर-14 का 21 दिसंबर 2011 से 20 दिसंबर 2013 और अंडर-16 का जन्म 21 दिसंबर 2009 से 20 दिसंबर 2011 होनी चाहिए. इंट्री फी निशुल्क है. 25 और 26 नवम्बर को तीन बजे से सैंडिस कंपाउड स्टेडियम खिलाड़ियों की इंट्री ली जायेगी. खिलाड़ियों को इंट्री के समय आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र की छाया प्रति साथ लगाकर देना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन