सैंडिस कंपाउंड के जयप्रकाश उद्यान के जंगल में लगी आग, देखते ही देखते फैली

Updated at : 25 Apr 2024 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
सैंडिस कंपाउंड के जयप्रकाश उद्यान के जंगल में लगी आग, देखते ही देखते फैली

सैंडिस कंपाउंड के जयप्रकाश उद्यान के जंगल में लगी आग, देखते ही देखते फैली

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्थित जयप्रकाश उद्यान के पुलिस लाइन की ओर हिस्से में सूखे पत्ते और जमा कचरे में गुरुवार शाम एकाएक आग लग गयी. अगलगी स्थल से लपटें और धुंआ उठने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सैंडिस और जयप्रकाश उद्यान के बीच बाउंड्री से सटे हुए आग की लपटें उठनी शुरू हुई. देखते ही देखते आग जंगल में फैले सूखे पत्तों और कचरों के ढेर में फैलती चली गयी. आग लगने की जानकारी दिये जाने के बाद अग्निशमन विभाग की एक छोटी और एक बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पाया गया. सैंडिस कंपाउंड के भीतर प्रवेश करने के बाद वहां पर लटकी हुई तारों की वजह से फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी को पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा. इसकी वजह से घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर फंसी गाड़ी को निकलने में 10 मिनट देर हो गयी. इधर सैंडिस में लगी आग को लेकर वहां टहलने आये लोगों का कहना था कि कंपाउंड के भीतर न तो साफ-सफाई की व्यवस्था है और न ही सूखे पत्तों का उठाव किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन