bhagalpur news. बूढ़ानाथ मंदिर के पास विवाह भवन के सामने वाहन लगाने पर मारपीट, तीन घायल

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. बूढ़ानाथ मंदिर के पास विवाह भवन के सामने वाहन लगाने पर मारपीट, तीन घायल

जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ मंदिर के पास एक विवाह भवन के सामने बाइक लगाने को लेकर हुए विवाद में कन्या देखने की रस्म पूरी करने आये लोगों से असामाजिक तत्वों ने जम कर मारपीट की है

विज्ञापन

जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ मंदिर के पास एक विवाह भवन के सामने बाइक लगाने को लेकर हुए विवाद में कन्या देखने की रस्म पूरी करने आये लोगों से असामाजिक तत्वों ने जम कर मारपीट की है. मारपीट में मधेपुरा जिले के फुलौत निवासी शिवेश रंजन, प्रवीण कुमार राय और शैलेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. तीनों का इलाज जेएलएनएमसीएच में कराया गया है. घटना की बाबत शिवेश रंजन ने मामले की प्राथमिकी जोगसर थाने में दर्ज करायी है, जिसमें 10 से 12 की संख्या में अज्ञात असामाजिक तत्वों को नामजद किया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर जोगसर थाने की पुलिस छानबीन में जुट गयी है. पीड़ित पक्ष के अनुसार वे लोग बूढ़ानाथ मंदिर में कन्या निरीक्षण की रस्म करने आये थे. एक विवाह भवन के आगे बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद चार युवक मिल कर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त करने लगे. चारों को रोकते हुए दो को उनलोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया. कुछ देर में ही लाठी ठंडे के साथ सात से आठ युवक मौके पर आ धमके और सबों ने मिल कर तीनों की जबरदस्त पिटाई कर दी. स्थानीय लोगों द्वारा बीच बचाव किये जाने के बाद सभी असामाजिक तत्व वहां से भागे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन